फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government promoted 10 Senior IPS officers of various security agencies including IB

केंद्र सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों में तैनात 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को दिया प्रमोशन

Fri, 13 Sep 2019 05:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Sep 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Central Government promoted 10 Senior IPS officers of various security agencies including IB
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार ने गुरुवार को खुफिया विभाग समेत सीआरपीएफ, सीमा सुरक्षाबल, सीआईएसएफ और सशस्त्र सीमा बल में तैनात 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इन सभी अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यक्षेत्र में ही विशेष निदेशक और महानिदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


खुफिया विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्य कर रहे चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति देकर विशेष निदेशक बना दिया गया है। ये अधिकारी 1986 बैच के बिहार काडर के शील वर्धन सिंह और एके वर्मा, तेलंगाना काडर के प्रभाकर आलोका और मणिपुर काडर के शंभूनाथ सिंह हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इनके पदोन्नति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों मोहम्मद जावेद अख्तर और कुलदीप सिंह को एडीजी से पदोन्नति देकर विशेष महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही सीमा सुरक्षाबल के एडीजी नासिर कमाल को विशेष महानिदेशक बनाया गया है। सीआईएसएफ में आलोक कुमार पटेरिया और एमए गणपति को भी एडीजी से विशेष महानिदेशक बनाया गया है। सशस्त्र सीमा बल में एडीजी के पद पर तैनात जे चक्रवर्ती अब विशेष महानिदेशक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed