फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government not allowing 17 ministers of Kerala to go abroad

केंद्र सरकार ने केरल के 17 मंत्रियों को विदेश जाने की नहीं दी इजाजत

Thu, 18 Oct 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 18 Oct 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
Central Government not allowing 17 ministers of Kerala to go abroad

केरल के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 17 मंत्रियों की पहले से तय विदेश यात्रा को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। वे केरल के बाढ़ राहत पीड़ितों के लिए प्रवासी भारतीयों से चंदा इकट्ठा करने जा रहे थे।

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन बुधवार को खाड़ी देशों की यात्रा पर निकल गए। वहां जाकर वे बाढ़ राहत कार्यों के लिए प्रवासी भारतीयों से चंदा इकट्ठा करेंगे। वे 21 अक्तूबर तक वापस आ जाएंगे। वहीं 20 में से 17 अन्य मंत्रियों ने भी खाड़ी और यूरोपीय देशों में जाकर चंदा इकट्ठा करने की योजना बनाई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने केवल मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को विदेश जाने की इजाजत दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंत्रियों की विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी। 3 अक्टूबर को विजयन ने कहा था कि 17 से 21 अक्तूबर तक हर मंत्री खाड़ी और यूरोपीय देशों सहित विभिन्न देशों का दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अगस्त महीने के आखिर में केरल में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई थी जिसमें 493 लोग मारे गए थे। राज्य के प्रमुख क्षेत्रों को दोबारा स्थापित करने के लिए पिछले महीने एलडीएफ सरकार ने विश्व बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक और अन्य फंडिंग एजेंसियों से 15,900 करोड़ कर्ज लेने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed