फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government meeting with state heads on NHPS known as modicare also

मोदी केयर: केंद्र ने बुलाई आज राज्यों की बैठक, कई प्रदेश झाड़ सकते हैं पल्ला

Thu, 15 Feb 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Central Government meeting with state heads on NHPS known as modicare also
मोदी जेटली - फोटो : अमर उजाला

बजट 2018-19 में केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू की जा चुकी है। केंद्र ने राज्यों से चर्चा के लिए आज बैठक बुलाई है। बैठक में सभी राज्यों के सचिवों को बुलाया गया है। दो दिवसीय बैठक में केंद्र सरकार और नीति आयोग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जो योजना को लागू करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


इस योजना के माध्यम से 50 करोड़ लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की योजना है। योजना के लिए सरकार ने दो हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है। केंद्र की सरकार चाहती है कि प्रदेश सरकारें इस योजना में 40 प्रतिशत हिस्सा वहन करें, जबकि 60 फीसदी खर्च केंद्र सरकार उठाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


इस योजना को लेकर केंद्र और राज्यों के सरकारों के बीच तनाव हो सकता है। पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस योजना को अपने राज्य में लागू करने से इनकार कर दिया है। पश्चिम बंगाल में एक स्वास्थ्य योजना पहले से लागू है। इसी तरह आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भी कुछ स्वास्थ्य योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि क्या यह राज्य, केंद्र सरकार की योजना को अपने यहां लागू करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed