फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government issues advisory to states for corona vaccination of 12 to14 age group

कोरोना टीकाकरण: 12-14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन जारी, जानें केंद्र ने राज्यों से क्या कहा?

Tue, 15 Mar 2022 11:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 15 Mar 2022 11:19 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
central government issues advisory to states for corona vaccination of 12 to14 age group
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए। उन्होंने राज्यों से कहा है कि कोरोना टीकों के मिश्रण से बचने के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए जाएं जहां सिर्फ इस उम्र के बच्चों को ही वैक्सीन के डोज दिए जाएं। साथ ही केंद्र ने कहा है कि इस अभियान के लिए टीकाकरण करने वालों को पूरी ट्रेनिंग भी दी जाए। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर बुधवार से 12 से 14 साल के उम्र के बच्चों के लिए  सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए बुधवार सुबह नौ बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा लाभार्थी केंद्रों पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों से कहा कि  12 से 14 साल के बच्चों को लगाए जाने वाले कोरोना टीके में मिश्रण न हो इसके लिए टीकाकरण करने वालों और टीकाकरण टीमों को भली-भांति प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ये जरूरी है कि इस उम्र ग्रुप के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

साथ ही राज्यों को सलाह दी गई है कि कोरोना टीकों का विवेकपूर्ण तरीके से प्रयोग किया जाए। ताकि कोरोना टीके खराब न हों। 

कोर्बिवैक्स वैक्सीन को बॉयोलॉजिकल ई ने विकसित किया है। हाल ही में इसे ड्रग नियामक ने आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने कंपनी को पांच करोड़ टीकों की खरीदी का आर्डर दिया है। कंपनी इनकी आपूर्ति भी सरकार को शुरू कर चुकी है। 


स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि 60 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती डोज लगाए जाएंगे। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। एहतियाती खुराक भी उसी टीके की दी जाएगी, जो टीका पूर्व में लगाया गया है। 


सीरम इंस्टीट्यूट ने मांगी अनुमति
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी केंद्र सरकार से कोवोवैक्स को शामिल करने की मांग की है।आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार,  सीरम इंस्टीट्यूट ने राष्ट्रीय कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए इस वैक्सीन के प्रयोग की अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed