{"_id":"579721ac4f1c1b687d21e924","slug":"central-government-issued-notification-regarding-the-implementation-of-seventh-pay-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अगस्त में आएगी बढ़ी हुई सैलरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुशखबरी: अगस्त में आएगी बढ़ी हुई सैलरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 7वें वेतनमान आयोग को लागू किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए अगस्त का महीना खुशियां लेकर आने वाला है। केंद्र सरकार ने 7वें वेतनमान आयोग को लागू किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 25 जुलाई को जारी हुए इस नोटिफकेशन के बाद अगस्त में सभी कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी।
आपको बताते चलें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जून में मंजूरी दे दी थी। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया था कि सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद न्यूनतम सैलरी 7000 से बढ़कर 18000 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों की तनख्वाह में बढ़ोत्तरी के लिए 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होगा।
साल 2015 नवंबर में पे पैनल ने जूनियर लेवल पर 14.27% हाइक की बात कही थी। यह 70 सालों में सबसे कम थी। वहीं छठे पे कमिशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। 7वें वेतनमान आयोग ने करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में बदलाव के सुझाव दिए थे। इसमें 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी, 14 लाख सशस्त्र बलों के कर्मियों और 52 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से जारी किया नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें।