{"_id":"5c51b94abdec2213dd6dafc6","slug":"central-government-increases-fellowship-of-research-scholars-by-35-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च स्कॉलर्स को सरकार का तोहफा, फेलोशिप राशि में 35 % की बढ़ोतरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिसर्च स्कॉलर्स को सरकार का तोहफा, फेलोशिप राशि में 35 % की बढ़ोतरी
Thu, 31 Jan 2019 07:22 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
केंद्र सरकार ने रिसर्च स्कॉलर्स को मिलने वाली फेलोशिप राशि में 24 से लेकर 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। इसके तहत अब जेआरएफ को 31 हजार, एसआरएफ में 35 हजार और रिसर्च एसोसिएट्स को अब 47 हजार से 54 हजार रुपये प्रति महीना तक फेलोशिप राशि मिलेगी। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2019 से लागू होगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को सभी मंत्रालयों और विभागों को रिसर्च स्कॉलर्स की संशोधित फेलोशिप राशि संबंधी सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
संशोधित फेलोशिप के तहत जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) को 25 हजार के स्थान पर अब प्रति महीना 31 हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2010 के बाद वर्ष 2014 में फेलोशिप राशि में बढ़ोतरी की थी। मोदी सरकार ने 2014 में फेलोशिप राशि में सबसे अधिक 56 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
फेलोशिप वर्तमान राशि (प्रतिमाह/रुपये में) संशोधित फेलोशिप (प्रतिमाह/रुपये में)
जेआरएफ 25,000 31,000
एसआरएफ 28,000 35,000
रिसर्च एसोसिएट 1 36,000 47,000
रिसर्च एसोसिएट 2 38,000 49,000
रिसर्च एसोसिएट 3 40,000 54,000