{"_id":"61951485dff68b7b3c39d293","slug":"central-government-extends-tenure-of-ed-director-sanjay-kumar-mishra-by-a-year-till-18-november-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का फैसला: ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाया, नवंबर 2022 तक पद पर बने रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र का फैसला: ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाया, नवंबर 2022 तक पद पर बने रहेंगे
Wed, 17 Nov 2021 08:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:23 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध हाल ही में एक अध्यादेश भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर 2022 तक के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
मिश्रा का वर्तमान कार्यकाल 17 नवंबर यानी आज ही समाप्त हुआ है। पिछले साल भी उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाया गया था और केंद्र के इस फैसले को असाधारण और अभूतपूर्व करार दिया गया था। मिश्रा ने ईडी के निदेशक का पद 2018 में संभाला था।
विज्ञापन
केंद्र ने जारी किए हैं कार्यकाल बढ़ाने से संबंधित अध्यादेश
केंद्र सरकार ने बीती 14 नवंबर को ईडी और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के निदेशकों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने से से संबंधित दो अध्यादेश जारी किए थे। वर्तमान में इन दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों के निदेशकों का कार्यकाल दो साल के लिए ही होता है।
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किया जा सकता है विधेयक
ये अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले आए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अध्यादेशों को मंजूरी भी दे दी है। माना जा रहा है कि इससे संबंधित विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी।
सीबीआई के तीन नए संयुक्त निदेशकों की हुई नियुक्ति
इस बीच कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीन आईपीएस अधिकारियों घनश्याम उपाध्याय, नवल बजाज और विद्या जयंत कुलकर्णी को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी कुलकर्णी को प्रतिनियुक्ति आधार पर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस उपाध्याय का कार्यकाल 29 जून 2026 तक होगा। महाराष्ट्र कैडर के 1995 बैच के नवल बजाज इस पद पर 6 जून 2026 तक रहेंगे।