फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government expand its reach of minority development scheme to 308 districts

सरकार ने बढ़ाया अल्पसंख्यक विकास का दायरा, अब 196 नहीं 308 जिलों को मिलेगा फायदा

Thu, 03 May 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
central government expand its reach of minority development scheme to 308 districts
मुख्तार अब्बास नकवी

भाजपा शासित केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण की योजना का दायरा बढ़ाकर 198 से बढ़ाकर अब इसे 308 जिलों में लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के लिए सामाजिक-आर्थिक बुनियादी ढांचे में सुधार लाया जाएगा। पिछले साल इस योजना के अंतर्गत 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए 3,972 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिन्हें कि तीन सालों में खर्च किया जाना था। अब इसे 32 जिलों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


जिन राज्यों के ज्यादा से ज्यादा जिलों को इस योजना के अंतर्गत फायदा होगा उनमें उत्तर प्रदेश के 43, महाराष्ट्र के 27, कर्नाटक, बंगाल और राजस्थान के 16, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और केरल के 13, तमिलनाडु के 12, मध्य प्रदेश के 8, हरियाणा और मणिपुर के 7 और पंजाब के 2 जिले शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, छात्रावास आदि का निर्माण करने के साथ ही दूसरे विकास योजनाओं को चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना (पीएमजेवीके) के तहत 33 फीसदी से 40 फीसदी संसाधन खासतौर से महिला केंद्रित परियोजनाओं के लिए आवंटित किए जाएंगे। इस मामले पर अल्पसंख्यक मंत्रालय का कहना है कि पीएमजेवीके के तहत 80 फीसदी संसाधनों को शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए निर्धारित किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार यह कार्यक्रम पिछड़ापन के मापदंड पर राष्ट्रीय औसत और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच की खाई को पाटने की एक कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम को साल 2008 में लॉन्च किया गया था जिसका अब इसका नाम बदलकर पीएमजेवीके रख दिया गया है। अब यह पांच और राज्यों के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगा। जिनमें हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, नगालैंड, गोवा और पुड्डुचेरी शामिल हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक बहुल सबसे पिछड़े 61 महत्वकांक्षी जिलों को भी इस योजना के दायरे में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed