{"_id":"5e10f6628ebc3e8818229204","slug":"central-government-committed-to-protect-the-interests-of-the-people-of-assam-says-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है केंद्र सरकार: नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है केंद्र सरकार: नड्डा
Sun, 05 Jan 2020 02:02 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jan 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
जे.पी. नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि केंद्र सरकार असम के विकास और राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही सिद्धांतों वाली पार्टी है। बाकी तमाम राजनीतिक दल पारिवारिक पार्टियों में बदल गए हैं। नड्डा शनिवार को यहां पार्टी की एक रैली में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए सिर्फ धार्मिक प्रताड़ना के शिकार होकर 31 दिसंबर, 2014 से पहले पड़ोसी देशों से यहां आने वाले लोगों को ही नागरिकता दी जाएगी। नड्डा ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के तहत कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि देश की कुल 2300 राजनीतिक पार्टियों में से 54 क्षेत्रीय हैं। इन क्षेत्रीय दलों में तमाम दल अब वैचारिक की बजाय पारिवारिक पार्टियों में बदल गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने से अब घाटी में भ्रष्टाचार-निरोधक अधिनियम भी लागू हो गया है। अब एक सफाई कर्मचारी का पुत्र भी न्यायिक या प्रशासनिक सेवाओं में जा सकता है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि असमिया समाज के हितों को नागरिकता कानून से कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस व वामदलों पर गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि भाजपा सरकार स्थानीय लोगों के हितों के खिलाफ कोई काम नहीं करेगी।
विज्ञापन
डिटेंशन केंद्र में रहने वाले एक और व्यक्ति की मौत
असम के ग्वालपाड़ा डिटेंशन केंद्र में रहने वाले एक व्यक्ति की शुक्रवार रात को मौत हो गई। विदेशी घोषित नरेश कोच को 10 दिन पहले गौहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की वजह से नरेश का निधन हुआ है। उसे दस दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई।