फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government annoyed with mounting Policemen Family Members Kidnapped in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के बढ़ते अपहरणों से केंद्र सरकार नाराज

Wed, 05 Sep 2018 03:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
Central government annoyed with mounting Policemen Family Members Kidnapped in Jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही पुलिसकर्मियों और आतंकियों के परिवार वालों के अपहरण की घटनाओं से केंद्रीय गृह मंत्रालय के बेहद नाराज है। साथ ही इन घटनाओं से निपटने के तरीके से भी मंत्रालय संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों में विश्वास बहाली और दक्षिण कश्मीर में बेकाबू होते हालात से निपटने में विफलता के लिए केंद्र सरकार राज्य के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद को हटाने समेत कई अन्य कदम उठाने की तैयारी में है। इसके लिए नवनियुक्त राज्यपाल सतपाल मलिक से इस मसले पर विचार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


दअरसल लगातार बढ़ती अपहरण की घटनाओं के कारण जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यदि शीर्ष महकमा उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा नहीं कर पाएगा तो वह अपनी ड्यूटी को कैसे अंजाम देंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण शीर्ष सरकारी सूत्रों ने पुलिस महानिदेशक पर गाज गिरने की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर कैडर के वर्ष 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी एसपी वैद को राज्य के कामकाज का पुराना तजुर्बा है। हालांक गृहमंत्रालय ने फिलहाल वैद के हटाए जाने की संभावना से इनकार किया है। 

नए डीजी के लिए तीन नाम कतार में

सूत्रों की मानें तो पुलिस महानिदेशक पद के लिए जम्मू-कश्मीर मुख्यालय के स्पेशल डीजी बीके सिंह, दिल्ली स्थित नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में तैनात एसएम सहाय और जम्मू-कश्मीर के महानिदेशक जेल दिलबाग सिंह के नामों पर विचार चल रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल मलिक आगामी स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर अपनी नई टीम का गठन कर सकते हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक एजी मीर का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। मीर की जगह बी. श्रीनिवास को दी गई है। सूत्रों ने बताया कि आने वाले महीनों में राज्य में स्थानीय निकायों और पंचायत चुनाव राज्यपाल के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए राज्यपाल प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर सकते हैं। 

पीडीपी छोड़ने वाले तीन विधायकों को हत्या की धमकी
महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीटीपी) छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का संकेत देने वाले तीन विधायकों अब्दुल गनी लोन, याजिद राशि और अब्दुल माजिद पदार को आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी हिजबुल के अनंतनाग के स्थानीय कमांडर की तरफ से दी गई है। गृहमंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस धमकी को गंभीरता से लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed