फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Ayush Minister Shripad Naik Car Toppled Near Yallapura, Seriously Injured And His Wife Vijaya Naik Brought Dead

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी विजया नाइक का निधन

Tue, 12 Jan 2021 01:58 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 12 Jan 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Central Ayush Minister Shripad Naik Car Toppled Near Yallapura, Seriously Injured And His Wife Vijaya Naik Brought Dead
Shripad Naik accident - फोटो : ANI

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी पत्नी विजया नाइक का निधन हो गया है। हादसे में श्रीपद नाइक के निजी सहायक की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


श्रीपद नाइक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विजया नाइक बेहोश थीं, डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें होश नहीं आया। 
विज्ञापन


श्रीपद नाइक को गंभीर अवस्था में कर्नाटक के अंकोला से गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, श्रीपद नाइक अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। दो छोटी सर्जरी की जाएगा। फिलहाल उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने की कोई जरूरत नहीं है।







उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और नाइक के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नाइक की पत्नी के निधन पर शोक जताया है।
 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रमोद सावंत से बात की है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो श्रीपद नाइक को वायु मार्ग से दिल्ली लाने की व्यवस्था की जाए। बता दें कि प्रमोद सावंत उस अस्पताल में पहुंच गए हैं, जहां नाइक का इलाज चल रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर एक ट्वीट में लिखा, 'एक हादसे में विजया नाइक जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को इस बड़ी हानि से उबरने की शक्ति प्रदान करें।'

उल्लेखनीय है कि श्रीपद नाइक के पास आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के केंद्रीय राज्य मंत्री होने के साथ रक्षा राज्य मंत्री का भी जिम्मा है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर दुख जताया है।


कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे ने इसे लेकर ट्वीट किया, 'केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के हादसे और उनकी पत्नी के निधन की खबर सुनकर शोक में हूं। उनके परिजनों और मित्रों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना करता हूं।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed