{"_id":"5e691ecc8ebc3ec54e0bd9ee","slug":"centeral-gov-ready-permanent-commission-to-women-in-army-supreme-court-order-will-be-followed","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन के लिए तैयार, कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का होगा पालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन के लिए तैयार, कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का होगा पालन
Wed, 11 Mar 2020 10:54 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन देने के लिए केंद्र सरकार तैयार कर रही है। बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार ने कहा कि वह इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूरा पालन करेगी। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने टीएमसी सांसद सौगत रॉय के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जवाब देते हुए नाइक ने लोकसभा में बताया कि हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे। शीर्ष कोर्ट के आदेशों का पूरी गंभीरता के साथ पालन किया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते माह अपने आदेश में कहा था कि सेना में महिलाओं को स्थायी तैनाती मिलनी चाहिए और पुरुष अधिकारियों की ही तरह उन्हें सैन्य कमान में भी तैनात किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इस संबंध में सवाल करते हुए जानना चाहा था कि सेना में सिर्फ 65 स्थायी कमीशन अफसर हैं। वहीं नौसेना में 9 और वायुसेना में 300 से कुछ अधिक कमीशन अधिकारी हैं। ऐसे में लैंगिक आधार पर कैसे एकरूपता रहेगी। इस पर नाइक ने कहा कि पात्र महिला अफसरों की स्थायी तैनाती होगी।
विज्ञापन