फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center told states keep an eye on objectionable posts on social media

निर्देश: केंद्र ने राज्यों से कहा, सोशल मीडिया की आपत्तिजनक पोस्ट पर रखें नजर

Sun, 20 Jun 2021 04:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Jun 2021 04:15 AM IST
सार

  • केंद्रीय गृहसचिव ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखा पत्र, डॉक्टरों-स्वास्थ्य कर्मियों को सराहने के लिए कहा   

विज्ञापन
Center told states keep an eye on objectionable posts on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com

विस्तार

केंद्र ने शनिवार को राज्य सरकारों को डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी हिंसा से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट पर भी नजर रखने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को डॉक्टरों-स्वास्थ्य कर्मियों से जुड़ी हिंसा को लेकर पत्र लिखा था। डॉक्टरों ने भी हिंसा के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले देश भर में विरोध जताया था।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहसचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि महामारी के बीच देशभर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे उनका मनोबल कमजोर होगा और उनमें अपनी सुरक्षा को लेकर डर बना रहेगा। इससे पूरी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर असर पडे़गा। हमला करने वालों पर महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ऐसे मामलों की सुनवाई तेजी से की जाए। सोशल मीडिया पर ऐसी हिंसा को बढ़ावा देने वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखी जाए। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के बहुमूल्य योगदान पर जोर देने के लिए अस्पतालों, सोशल मीडिया पर पोस्टरों के माध्यम से ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।


क्या कहता है महामारी अधिनियम-2020
महामारी अधिनियम-2020 के मुताबिक, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को पांच साल तक की जेल और दो लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। वहीं, अगर स्वास्थ्य देखभाल सेवा कर्मियों के खिलाफ हिंसा की कोई कार्रवाई होती है तो इस अपराध में शामिल व्यक्ति को सात साल तक की जेल और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। ये दोनों अपराध गैर जमानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed