फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center said no objection to conducting CLAT in regional languages hearing on Delhi High Court

CLAT: केंद्र ने कहा- क्षेत्रीय भाषाओं में क्लैट आयोजित करने पर कोई आपत्ति नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवा

Sun, 03 Sep 2023 06:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 03 Sep 2023 06:00 AM IST
सार

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने दायर हलफनामे में कहा कि क्लैट 2024 (3 दिसंबर, 2023 को निर्धारित) को कई भाषाओं में आयोजित करना संभव नहीं है, क्योंकि इसमें वास्तविक और प्रक्रियात्मक कठिनाइयां हैं।

विज्ञापन
Center said no objection to conducting CLAT in regional languages hearing on Delhi High Court
CLAT 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्र सरकार ने अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) आयोजित करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष याचिका का समर्थन किया है।

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने क्षेत्रीय भाषाओं में क्लैट कराने पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का भी उल्लेख किया गया है, जो कहती है कि कानून की शिक्षा प्रदान करने वाले राज्य संस्थानों को भविष्य के वकीलों और न्यायाधीशों के लिए अंग्रेजी और उस राज्य की भाषा में द्विभाषी शिक्षा प्रदान करने पर विचार करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव नरूला की खंडपीठ को शुक्रवार को सरकार के रुख से अवगत कराया गया, जब उसने सुधांशु पाठक नामक एक छात्र की जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार से मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले को आगे विचार के लिए 15 सितंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन

क्लैट कई भाषाओं में कराना संभव नहीं: एनएलयू
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने दायर हलफनामे में कहा कि क्लैट 2024 (3 दिसंबर, 2023 को निर्धारित) को कई भाषाओं में आयोजित करना संभव नहीं है, क्योंकि इसमें वास्तविक और प्रक्रियात्मक कठिनाइयां हैं। कंसोर्टियम ने कहा कि विशेषज्ञों की टिप्पणियों और गहन परामर्श के बाद क्लैट के भविष्य के संस्करणों को संचालित करने के लिए एक उचित नीतिगत निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed