फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center is holding all-party meeting for smooth functioning of budget session Know all the updates.

सर्वदलीय बैठक: सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार, सहयोग करे विपक्ष; इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 30 Jan 2024 05:42 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 30 Jan 2024 05:42 AM IST
सार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को होने वाली इस बैठक के लिए सभी दलों के सदनों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों से ठीक पहले बजट सत्र मौजूदा लोकसभा का आखिरी संसद सत्र होगा।  

विज्ञापन
Center is holding all-party meeting for smooth functioning of budget session Know all the updates.
निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

विस्तार

बजट सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में लगी कथित पाबंदियां और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विवादास्पद मसौदे का मामला उठा।

विज्ञापन

बैठक में सरकार ने हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहने का आश्वासन देते हुए विपक्ष से कार्यवाही चलाने में मदद की अपील की। सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 30 दलों के 45 नेताओं ने शिरकत की। बैठक की शुरुआत में संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने के साथ संसदीय मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम आम बजट, राष्ट्रपति के अभिभाषण, जम्मू कश्मीर बजट और अहम बिलों पर सार्थक चर्चा करना चाहते हैं। सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम सत्र...यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल और 17वीं लोकसभा का अंतिम सत्र होगा। बुधवार को राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी। बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर विधेयक को पेश किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अहम बिल पेश और पारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुप्रिया बोलीं-लाइलाज बीमारी की हो सर्जरी बैठक में केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने यूजीसी के उस विवादास्पद मसौदे का मामला उठाया, जिसमें कहा गया है कि योग्य उम्मीदवारों की कमी होने पर आरक्षित सीटों को अनारक्षित किया जा सकता है। पटेल ने कहा कि आजादी के बाद मोदी सरकार ने ही सामाजिक न्याय के लिए सबसे अधिक कार्य किया है। हालांकि योग्य उम्मीदवारों की कमी का बहाना बहुत पुराना और लाइलाज बीमारी है। इसी बहाने आरक्षित सीटों को अनारक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस लाइलाज बीमारी को खत्म करने के लिए बड़ी सर्जरी की जरूरत है।
कांग्रेस ने दिखाए तेवर बैठक में कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान असम में लगाई गई कथित पाबंदियों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि असम सरकार तानाशाही पर उतर आई है। राहुल को मंदिर जाने से रोका गया। उनकी यात्रा पर हमला बोला गया। यह एक तरह से अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मराठा आरक्षण का मामला उठाया। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, के सुरेश, सुदीप बंदोपाध्याय, टीआर बालू, प्रमोद तिवारी सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed