फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center govt appeal: all employees 45 years and above get vaccination

केंद्र की अपील: 45 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी कर्मचारी कोविड का टीका लगवाएं

Tue, 06 Apr 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Apr 2021 05:40 PM IST
सार

  • कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया आदेश
  • महामारी पर नियंत्रण के लिए बताया जरूरी

विज्ञापन
Center govt appeal: all employees 45 years and above get vaccination
कोरोना का टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में देश में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 45 साल और इससे अधिक उम्र के अपने सभी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इसे लेकर आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया है। इसमें लगातार हाथ धोना, सेनेटाइजेशन, मास्क या फेस कवर पहनना और सामाजिक दूरी शामिल है।
विज्ञापन


सरकार स्थिति की गहरी निगरानी कर रही है और कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत टीकाकरण के लिए समूहों को प्राथमिकता देने के वास्ते अपनाई गई रणनीति के आधार पर 45 साल या उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सभी विभागों एवं मंत्रालयों को जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त हालात के मद्देनजर, 45 साल या उससे अधिक उम्र के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को सुझाव दिया जाता है कि संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने के लिये वह टीकाकरण करवाएं।

देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण की चिंताजनक होती स्थिति के बीच यह आदेश आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed