फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center government did not order to me for leave financial powers: Kiran Bedi

वित्तीय शक्तियां छोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने मुझे कोई आदेश नहीं दिया: किरण बेदी

Sun, 30 Sep 2018 05:06 PM IST
भाषा, पुडुचेरी
भाषा, पुडुचेरी Updated Sun, 30 Sep 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Center government did not order to me for leave financial powers: Kiran Bedi

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा है कि इस केंद्र शासित प्रदेश सरकार को सौंपी गई वित्तीय शक्तियों को बढ़ाने के केंद्र सरकार के पत्र में ऐसी कोई बात नहीं है कि उन्हें (उपराज्यपाल को) अपने वित्तीय अधिकार छोड़ने की जरूरत है। बेदी ने कहा कि ‘ कुछ लोगों ने निहित स्वार्थवश’ वित्तीय अधिकार समर्पित किए जाने से संबंधित केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र को जारी कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वित्तीय अधिकार दिए जाने के लिए सरकार की तरफ से कोई आग्रह प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बेदी ने शनिवार देर रात संवाददाताओं को व्हाट्सएप संदेश में कहा, ‘‘पत्र में कहीं भी मुझे कोई आदेश या निर्देश नहीं दिया गया है कि उपराज्यपाल के तौर पर मैं अपने किसी वित्तीय अधिकार का समर्पण कर दूं... अधिकार देने का निर्णय पूरी तरह उपराज्यपाल के विवेक पर निर्भर करता है।’’ दूसरी तरफ इस पत्र में ‘‘मुझे सचेत किया गया है कि मुझे अपने सभी वित्तीय निर्णयों की शुद्धता और औचित्य के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए।’’ 
विज्ञापन


मई 2016 में इस पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार के साथ उनका कई विषयों पर विवाद जारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गृह मंत्रालय के संबंधित पत्र को सार्वजनिक किया था जिसके अनुसार पुडुचेरी सरकार को 50 करोड़ रुपये की जगह अब 100 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं की मंजूरी देने का अधिकार दिया गया है। बेदी ने यह पत्र जारी होने के तुरंत बाद इस पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed