फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center gives instructions to states for increase corona test

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर केंद्र ने राज्यों को दी जांच बढ़ाने की हिदायत, पुणे में नाइट कर्फ्यू, अमरावती में एक सप्ताह का लॉकडाउन

Mon, 22 Feb 2021 02:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Feb 2021 02:15 AM IST
सार

  • राज्यों को सख्त हिदायत, कंटेनमेंट जोन की रणनीति पर न हो लापरवाही 

विज्ञापन
Center gives instructions to states for increase corona test
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश के छह राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया है। केंद्र की ओर से राज्यों को दूसरी बार पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाने को कहा गया है।

विज्ञापन


साथ ही रैपिड एंटीजन जांच निगेटिव आने पर आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य करने को कहा गया है। राज्यों को सख्त हिदायत दी गई है कि इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। साथ ही संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।  
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया, बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 6281, केरल में 4650, मध्य प्रदेश में 257, पंजाब में 352, जम्मू-कश्मीर में 68 और छत्तीसगढ़ में 263 सक्रिय मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : एम्स निदेशक गुलेरिया ने कहा- हर्ड इम्युनिटी को पूरी तरह पाना मुश्किल

महाराष्ट्र और केरल में देश के 74 फीसदी मरीज हैं। केरल के अलपुझा जिले में सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि यहां एक सप्ताह में संक्रमण दर 10.7 फीसदी पहुंच गई है। इसी तरह महाराष्ट्र के अकोला में संक्रमण दर 55 फीसदी दर्ज की गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

पंजाब के एसबीएस नगर में एक सप्ताह के दौरान कोरोना के मामले 165 से बढ़कर 364 हो गए हैं। महाराष्ट्र में साप्ताहिक संक्रमण दर 8.10 फीसदी और केरल में 7.90 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.79 फीसदी है।

वायरस के नए स्ट्रेन का भी खतरा 
मंत्रालय का कहना है कि जिस तरह कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं, वहां प्रभावित जिलों में जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। इन जिलों में वायरस के नए स्ट्रेन हो सकते हैं। हाल ही में भारत में दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन सहित तीन तरह के स्ट्रेन मिलने की पुष्टि हुई थी। 

केंद्र ने राज्यों से इन बातों पर तत्काल अमल को कहा 

  • आरटी-पीसीआर जांच को बढ़ाया जाए ताकि जांच संख्या में सुधार हो।
  • चयनित जिलों में सख्त और व्यापक निगरानी के साथ कड़े नियंत्रण पर ध्यान दें।
  • जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद परीक्षण के माध्यम से क्लस्टर मामलों की निगरानी।
  • ज्यादा मृत्यु की सूचना देने वाले जिलों में नैदानिक प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करें।


अमरावती में एक सप्ताह का लॉकडाउन
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। मंत्री यशोमति ठाकुर ने रविवार को बताया, संक्रमण बढ़ने के चलते 22 फरवरी से एक मार्च सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा अमरावती डिवीजन के अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल में भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।   

सप्ताह में चार या इससे अधिक दिन चलाना होगा टीकाकरण अभियान
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने राज्यों को कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सप्ताह में चार दिन या इससे अधिक दिन तक अभियान चलाना होगा तभी दूसरे चरण में 50 से अधिक उम्र वालों को जल्द से जल्द टीका लगना शुरू हो सकेगा। 21 फरवरी तक कुल 1,10,85,173 लोगों को टीका लग चुका है। पहला चरण में तीन करोड़ लोगों को टीका लगना है।



पुणे में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज 28 तक बंद 
पुणे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सभी स्कूल व कॉलेजों को 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। वहीं रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर लोगों के बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

पुणे के डिवीजनल कमिश्नर सौरभ राव ने बताया कि निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट भी 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि लाइब्रेरी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगी क्योंकि प्रतियोगी परीक्षा नजदीक हैं। शनिवार को पुणे में 998 नए मामले मिले थे, जबकि नौ लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed