फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center approves construction of approximatly six lakh cheap houses

शहरी क्षेत्रों में बनेंगे सवा छह लाख सस्ते घर, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 26 Sep 2018 10:02 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Center approves construction of approximatly six lakh cheap houses
केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों में सवा छह लाख से अधिक सस्ते आवास के निर्माण को मंजूरी दी।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत शहरी क्षेत्रों में सवा छह लाख से अधिक सस्ते आवास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इस योजना के तहत अब तक निर्माण के लिये मंजूर किये गये आवास की संख्या 60 लाख से अधिक हो गयी है। 

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि केन्द्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति की बुधवार को हुई 38वीं बैठक में विभिन्न राज्यों के लिये प्रस्तावित सस्ते आवास योजनाओं के तहत बनने वाले आवास की संख्या में इजाफा करते हुये 62,64,88 घरों के निर्माण को मंजूरी दी गयी। बैठक में 11 राज्यों ने नयी आवास परियोजनाओं के प्रस्ताव भी पेश किये। योजना के तहत अब तक 60,28,608 घरों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। 
विज्ञापन

 

जानिए किस राज्य में कितने घर बनेंगे  

बैठक में उत्तर प्रदेश के लिये 23,48,79 और आंध्र प्रदेश को 14,05,59 घर स्वीकृत किये गये हैं। मध्यप्रदेश के लिये 74,631, छत्तीसगढ़ के लिये 30,371, बिहार के लिये 50,017, गुजरात के लिये 29,185, महाराष्ट्र के लिये 22,265 और तमिलनाडु के लिये 20,794 घरों के निर्माण को समिति ने मंजूरी दी है। 

केरल के लिए 486.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
केरल में बाढ़ के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुये मंत्रालय ने राज्य के लिये मंजूर आवास योजनाओं की पहली और दूसरी किस्त के रूप में 486.87 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसके अलावा मंत्रालय ने केरल सरकार को नयी आवास योजनाओं के निर्माण के प्रस्ताव यथाशीघ्र पेश करने का भी सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed