फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEC gyanesh kumar Vote Chori Row Election Commission response on two EPIC numbers house number zero in address

Vote Chori Row: दो EPIC नंबर और पते में मकान नंबर 0 पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, CEC ने बताया ऐसा होने का कारण

Sun, 17 Aug 2025 04:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 17 Aug 2025 04:19 PM IST
सार

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज 'वोट चोरी' जैसे जुमलों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा, ऐसा करना संविधान का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से उठाई गई आपत्तियों के विस्तार से जवाब दिए। ज्ञानेश कुमार ने ये भी समझाया कि एक ही EPIC नंबर के दो मतदाता होने की सूरत में आयोग क्या कदम उठाता है। जानिए उन्होंने क्या बातें कहीं

विज्ञापन
CEC gyanesh kumar Vote Chori Row Election Commission response on two EPIC numbers house number zero in address
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने विवादों पर दिए जवाब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मतदाता सूची में कथित धांधली और 'वोट चोरी' विवादों के बीच आज केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने डुप्लिकेट इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC) के मुद्दे पर पूरी तस्वीर साफ की। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पूरे मुद्दे को समझाया और आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों को हल करते समय 'मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए' निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त उपाय किए हैं।
विज्ञापन


लगभग तीन ईपीआईसी नंबर बदले गए
उन्होंने कहा, 'डुप्लिकेट ईपीआईसी दो तरह से हो सकते हैं। एक, कि एक व्यक्ति जो पश्चिम बंगाल में है, जो एक अलग व्यक्ति है, उसके पास एक ईपीआईसी नंबर है, और एक अन्य व्यक्ति जो हरियाणा में है, उसके पास एक ही ईपीआईसी नंबर है। जब मार्च 2025 के आसपास यह प्रश्न आया, तो हमने इस पर चर्चा की और हमने इसे पूरे देश में हल किया। लगभग तीन लाख ऐसे लोग पाए गए, जिनके ईपीआईसी नंबर समान थे, इसलिए उनके ईपीआईसी नंबर बदल दिए गए।'
विज्ञापन


प्रवास या प्रशासनिक चूक के कारण
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि किसी व्यक्ति के पास कई मतदाता पहचान पत्र होने के मामले प्रवास या प्रशासनिक चूक के कारण सामने आते हैं। चुनाव अधिकारी ऐसी गलतियों को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमार ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों  की ओर से उठाया गया 'मकान संख्या शून्य' का मुद्दा भी इसलिए उठता है, क्योंकि कई मतदाताओं के पास घर नहीं है या उनके घरों को पंचायत या संबंधित नगरपालिका की ओर से नंबर नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग व्यक्तियों को एक ही मतदाता पहचान पत्र संख्या आवंटित होने का मुद्दा
कुमार ने कहा कि आयोग ने अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग व्यक्तियों को एक ही मतदाता पहचान पत्र संख्या आवंटित होने के मुद्दे पर भी ध्यान दिया है और ऐसे तीन लाख मामलों को ठीक किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'अगर किसी व्यक्ति के दो जगहों पर वोट हैं, तब भी वह केवल एक ही जगह वोट देने जाता है। दो जगहों पर वोट करना एक अपराध है और अगर कोई व्यक्ति दोहरे मतदान का दावा करता है, तो सबूत की आवश्यकता होती है। सबूत मांगा गया था, लेकिन नहीं दिया गया।'

'मकान नंबर शून्य' बताने का मुद्दा
कुमार ने कहा कि जाने-अनजाने में कुछ लोगों के पास प्रवास और अन्य मुद्दों के कारण कई मतदाता पहचान पत्र हो गए हैं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसी गतिविधियां ऐसी विसंगतियों को दूर करेंगी। कई मतदाताओं की ओर से अपने घरों को 'मकान नंबर शून्य' बताने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कई लोगों के पास घर नहीं है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में भी है। जो पता दिया गया है, वो वह जगह है, जहां वह व्यक्ति रात में सोने आता है। कभी सड़क के किनारे, कभी पुल के नीचे। अगर ऐसे मतदाताओं को फर्जी मतदाता कहा जाएगा तो यह गरीब मतदाताओं के साथ एक बड़ा मजाक होगा।'

कुमार ने कहा कि करोड़ों लोगों के घरों के पते में 'शून्य नंबर' इसलिए है, क्योंकि पंचायत या नगर पालिका ने उनके घरों को नंबर नहीं दिया है। उन्होंने कहा, 'शहरों में अनधिकृत कॉलोनियां हैं, जहां उनके पास नंबर नहीं है, तो वे अपने फॉर्म में कौन सा पता भरें? इसलिए चुनाव आयोग के निर्देश कहते हैं कि अगर इस देश में ऐसा कोई मतदाता है, तो चुनाव आयोग उसके साथ खड़ा है और उसे एक काल्पनिक नंबर देगा। सिर्फ इसलिए कि जब वह कंप्यूटर में भरता है और उसे शून्य दिखाई देता है, इसका मतलब यह नहीं कि वह मतदाता नहीं है। मतदाता बनने की शर्तों में आपका पता उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि आपकी नागरिकता और 18 वर्ष की आयु पूरी करना और आप उस मतदान केंद्र के आसपास रहते हैं।'


किसी व्यक्ति के पास कई पहचान पत्र होने का मुद्दा
किसी व्यक्ति के पास कई पहचान पत्र होने के मुद्दे पर कुमार ने कहा कि ऐसा इसलिए था, क्योंकि 2000 से पहले चुनाव आयोग की कोई वेबसाइट नहीं थी जिसमें सारा डेटा एक ही जगह पर हो। कुमार ने कहा, 'चूंकि 2003 से पहले तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, इसलिए कई लोग जो अलग-अलग जगहों पर चले गए थे, उनके नाम कई जगहों पर जोड़ दिए गए। आज एक वेबसाइट है, एक कंप्यूटर है, आप उसे चुन सकते हैं और हटा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed