भारत में वैक्सीनः आपात इस्तेमाल की नहीं मिली मंजूरी, अब 1 जनवरी को होगा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं अब नए साल पर ही कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन आने की उम्मीद है। इसी कड़ी में बुधवार को भारत में वैक्सीन निर्माताओं में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टीके कोविशील्ड को आपातकालीन मंजूरी देने के लिए बैठक हुई। ड्रग्स कंट्रोलर ऑफ इंडिया (डीसीआई) के विशेषज्ञ पैनल की बैठक में हालांकि वैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी। अब इसके लिए अगली बैठक 1 जनवरी होगी।
कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की ओर से दिया गया अतिरिक्त डाटा और सूचनाओं का विश्लेषण किया और विचार-विमर्श किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एसईसी और सीडीएससीओ (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) ने बुधवार की दोपहर मुलाकात की और फाइजर, सीरम संस्थान और भारत बायोटेक के अनुरोध पर वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति देने पर चर्चा की। फाइजर की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया था। अतिरिक्त डाटा और सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है। अब इस पर एक जनवरी को फिर से चर्चा की जाएगी।
उधर, यूके में वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर एसआईआई के कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि यह अच्छी खबर है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने देश में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दे दी है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने मिलकर तैयार किया है। भारत में पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन का निर्माण कर रही है।
यह भी पढ़ें- कोरोना: ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को मिली अनुमति, भारत में भी जल्द मंजूरी की संभावना बढ़ी
एक सरकारी अधिकारी का कहना है कि ड्रग्स कंट्रोलर ऑफ इंडिया (डीसीआई) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग अनुमोदन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आवेदन पर विचार करने के लिए बैठक बैठक कर रही है।
Subject Expert Committee (SEC) of Drugs Controller of India to take a meeting to consider Serum Institute of India's application for emergency use approval of its COVID19 vaccine, says a government official
— ANI (@ANI) December 30, 2020
सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने भारत में एसआईआई को आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृति देने से पहले विदेशों में नैदानिक मूल्यांकन के सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी डाटा की मांग की थी। एसईसी ने सिफारिश की थी कि कंपनी को ब्रिटेन और भारत में दूसरे और तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों का एक अद्यतन सुरक्षा डाटा प्रस्तुत करना चाहिए।
भारत में कोविशील्ड को आपात अनुमति मिलने की उम्मीद
ब्रिटेन में वैक्सीन को मिली अनुमति सीरम इंस्टीट्यूट के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह भारत में टीका बनाने वाले शीर्ष तीन निर्माताओं में से एक है। सीरम पहले ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास विनियामक अनुमोदन के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन अभी तक इसे टीके के लिए अनिवार्य अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसे आज की बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।