फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS new defence import ban list to push indigenous ammunition weapon systems to push Make in India

सरकार रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया को देगी बढ़ावा, इन हथियारों के आयात पर लगेगा प्रतिबंध

Wed, 24 Mar 2021 03:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 24 Mar 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
CDS new defence import ban list to push indigenous ammunition weapon systems  to push Make in India
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : PTI

कोरोना संकट के बीच भारत सरकार 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने पर पूरा जोर लगा रही है। रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कई हथियार प्रणाली, लड़ाकू विमान और गोला बारूद समेत 101 रक्षा संबंधी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। जिन सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाना है, उनकी सूची भी बना ली गई है। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता में विभाग उन सैन्य सामानों की सूची तैयार कर रहा है, जिनके आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन स्वदेसी सैन्य सामानों की भी सूची तैयार की जा रही है, स्वदेसी रक्षा उद्योग तैयार कर रहे हैं। इसके लिए स्वदेसी रक्षा उद्योग के मुखियाओं से बात भी की जा रही है।
विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने बताया कि तय समय सीमा के भीतर सभी प्रकार के गोला-बारूद के आयात पर प्रतिबंध लगाने की ओर ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि यह हमारी रक्षा तैयारियों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर देश के भीतर गोला बारूद का उत्पादन किया जाता है, तो हम आपातकालीन समय के दौरान भी अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
सूत्रों ने बताया कि इससे चीन और पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के दौर रक्षा के क्षेत्र में विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को दिए जाने वाली धनराशि को भी बचाया जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि देश के रक्षा उद्योग क्षेत्र के लोगों से बात कर इस योजना के बारे में बताया जा रहा है। उन्हें एक निश्चित समय सीमा दी जाएगी ताकि देश में गोला बारूद समेत अन्य सैन्य सामानों का भरपूर मात्रा में उत्पादन किया जा सके। इनमें हथियार प्रणाली और लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed