फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Bipin Rawat China attempt to change the status quo on LAC but we are prepared

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले सीडीएस रावत- भारत किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार

Mon, 14 Dec 2020 02:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 14 Dec 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat China attempt to change the status quo on LAC but we are prepared
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI

चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच कोलकाता में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा, कोरोना महामारी के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन ने यथास्थिति बदलने की कोशिश की है, लेकिन हमारे जवान सीमा की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

विज्ञापन


सीडीएस रावत ने कहा, कोरोना वायरस महामारी के बीच चीन ने उत्तरी सीमा के साथ एलएसी पर यथास्थिति बदलने का प्रयास किया है। इसके मद्देनजर हमें जमीन, समुद्र और हवा में अधिक तैयारियों की जरूरत है। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय सशस्त्र बल हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, फिर वो चाहे जमीन, हवा और समुद्र ही क्यों ना हो। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




सीडीएस ने कहा, हम लद्दाख में एक गतिरोध की स्थिति में हैं और इसके आधार पर कुछ विकास गतिविधियां हैं, जो तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में चल रही है। हर देश अपनी सुरक्षा के लिए अपने हित के आधार पर तैयारी करना जारी रखेगा। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 


जनरल बिपिन रावत से जब पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जाने वाले सीजफायर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, दूसरे पक्ष को अधिक चिंतित होना चाहिए। हम पूरी तरह से तैयार हैं और किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि हम अपने सिस्टम में युद्ध की तकनीक का भविष्य देखें। हमारे पास उत्तरी सीमाओं पर किसी भी खतरे या चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त बल है। युद्ध तकनीक से सीडीएस का इशारा आधुनिक हथियारों की तरफ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed