फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Bipin Rawat and three service chiefs to hold press conference on 6 pm today

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत बोले- कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वायुसेना करेगी फ्लाई पास्ट

Fri, 01 May 2020 06:45 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 01 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat and three service chiefs to hold press conference on 6 pm today
सीडीेएस बिपिन रावत की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ANI

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना योद्धाओं का शुक्रिया अदा किया है। जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि हम सैन्य बल की ओर से सभी कोरोना योद्धाओं, डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों, पुलिस, होम गार्ड, डिलिवरी ब्वॉय और मीडिया के लोगों का शुक्रिया करना चाहते हैं, जो हम तक सरकार के संदेश पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल रावत ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वायुसेना एक फ्लाई पास्ट श्रीनगर से त्रिवेंद्रम और दूसरा डिब्रूगढ़ से कच्छ के बीच करेगी।
विज्ञापन


इस फ्लाई पास्ट में ट्रांसपोर्ट और फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। शस्त्र बल तीन मई को पुलिस मेमोरियल पर फूल चढ़ाएंगे। आर्मी लगभग हर जिले में कोविड अस्पतालों के पास माउंटेन बैंड परफॉर्मेंस देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमारे पुलिस कर्मी अपना काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं, उन्हें रेड जोन में तैनात किया गया है। वे रेड जोन में कार्रवाई करने में सक्षम हैं। अब तक सैन्य तैनाती की कोई आवश्यकता महसूस नहीं हुई है। 

सेना प्रमुख जनरल मनोज एम नरवाणे ने कहा कि कोरोना वायरस के संकट से निपटने में कोई समस्या नहीं है। सेना का पहला मरीज ठीक हो गया है और जवान वापस ड्यूटी लौट गया है। सेना में अब तक केवल 14 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच ठीक हो गए हैं और वे काम पर लौट आए हैं।

इससे पहले पीएमओ ने बताया है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक बैठक में यह फैसला किया गया कि भारतीय एयर स्पेस का इस तरस से इस्तेमाल किया जाएगा कि उड़ान का समय कम हो सके। जिससे जनता को फायदा हो और विमानन कंपनियों की सैन्य मामलों के विभाग के साथ किए जा रहे ऑपरेशनों की लागत में कमी आए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते भारत के शीर्ष सैन्य कमांडरों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि देश विरोधी ताकतों को कोविड -19 की स्थिति का फायदा उठाने नहीं दिया जाए। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सशस्त्रबलों की संपूर्ण तैयारी का जायजा लेने के लिए गुरुवार को देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed