फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Anil Chauhan meets with chiefs of other countries On the sidelines of Raisina Dialogue in Delhi

Defence: रायसीना डायलॉग से इतर मित्र देशों के प्रमुखों से मिले CDS जनरल अनिल चौहान, सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा

Fri, 23 Feb 2024 10:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 10:27 AM IST
सार

जनरल चौहान ने अन्य देशों के प्रमुखों के साथ सुरक्षा चुनौतियों और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान अन्य भारतीय वरिष्ठ रक्षा कर्मचारी भी मौजूद थे। 
 

विज्ञापन
CDS General Anil Chauhan meets with chiefs of other countries On the sidelines of Raisina Dialogue in Delhi
रायसीना डायलॉग से इतर मित्र देशों के प्रमुखों से मिले CDS जनरल अनिल चौहान - फोटो : एएनआई

विस्तार

रायसीना डायलॉग सम्मेलन के नौवें संस्करण की शुरुआत 21 फरवरी से हो गई है। सम्मेलन में दुनियाभर के राजनेता और दूसरे क्षेत्रों के अग्रणी लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों को हल करना है। यह कार्यक्रम 23 फरवरी तक चलेगा। वहीं, रायसीना डायलॉग से इतर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मित्र देशों के रक्षा प्रमुखों से मुलाकात की।

विज्ञापन


सुरक्षा चुनौतियों और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
गुरुवार को हुई बैठक में जनरल चौहान ने अन्य देशों के प्रमुखों के साथ सुरक्षा चुनौतियों और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान अन्य भारतीय वरिष्ठ रक्षा कर्मचारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


फ्रांसीसी नौसेना प्रमुख से मुलाकात
इससे पहले सीडीएस ने फ्रांसीसी नौसेना प्रमुख एडमिरल निकोलस वजौर के साथ बैठक की। इस दौरान आपसी रणनीतिक हित, हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों तथा समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन




रक्षा कर्मचारियों के मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा, 'फ्रांसीसी नौसेना प्रमुख एडमिरल निकोलस वजौर ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति की पुष्टि करते हुए आपसी रणनीतिक हित, आईओआर में सुरक्षा चुनौतियों और समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।'

रायसीना डायलॉग क्या है?
रायसीना डायलॉग एक वार्षिक सम्मेलन है जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाता है। रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है जिसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों को हल करना है। रायसीना डायलॉग की शुरुआत साल 2016 में की गई थी।


हर साल, राजनीति, व्यापार, मीडिया और नागरिक समाज के नेता नई दिल्ली में जुटते हैं। इस दौरान ये दुनिया की स्थिति पर चर्चा करते हैं और समसामयिक मामलों पर सहयोग के अवसर तलाशते हैं। संवाद में राष्ट्र प्रमुख, कैबिनेट मंत्री और स्थानीय सरकार से जुड़े अधिकारी शामिल होते हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र, मीडिया और शिक्षा जगत के विचारक भी कार्यक्रम से जुड़ते हैं।

सम्मेलन की मेजबानी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन करता है। इसमें कई संस्थानों, संगठनों और व्यक्तियों का समर्थन भी हासिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed