Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Calls for India to Prepare for Multi-Domain Warfare on Every Front, War Will Not Be Confined to Border

'युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं होगा': नई सैन्य रणनीति पर सीडीएस का संदेश, बोले- हर मोर्चे पर लड़ने की तैयारी जरूरी

Fri, 27 Nov 2026 05:11 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 27 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा है कि तकनीक के कारण युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब युद्ध-शांति के बीच अंतर खत्म हो रहा है। भारत को थल, नभ, जल, अंतरिक्ष और साइबर जैसे सभी मोर्चों पर एक साथ लड़ने की तैयारी करनी होगी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का बेहतरीन उदाहरण बताया। क्या भारत भविष्य के युद्ध के लिए अपनी रणनीति बदल रहा है? आइए, विस्तार से जानते हैं सीडीएस ने क्या कुछ कहा...

विज्ञापन
CDS Calls for India to Prepare for Multi-Domain Warfare on Every Front, War Will Not Be Confined to Border
सीडीएस का सेना को बड़ा संदेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा है कि तकनीक में तेजी से हो रहे बदलावों के कारण युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है। अब युद्ध और शांति के बीच का अंतर भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। देश लगातार ऐसी प्रतिस्पर्धा और टकराव की स्थिति में है, जहां दुश्मन अलग-अलग तरीकों से चुनौती दे सकता है। ऐसे में भारत को अपनी सैन्य तैयारियों में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन यानी कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई करने की क्षमता विकसित करनी होगी।

विज्ञापन


मल्टी-डोमेन ऑपरेशन से दुश्मन के सामने कैसे पैदा होंगी कई चुनौतियां?
सीडीएस ने दिल्ली में विवेकानंद फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में कहा कि मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का उद्देश्य अलग-अलग सैन्य क्षमताओं को एक साथ जोड़कर दुश्मन के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी करना है। इसमें थलसेना, वायुसेना, नौसेना के साथ अंतरिक्ष, साइबर और सूचना से जुड़े क्षेत्र भी शामिल हैं। इन सभी क्षमताओं का एक साथ इस्तेमाल करने से विरोधी के लिए हर मोर्चे पर जवाब देना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन


युद्ध और शांति के बीच का अंतर क्यों खत्म हो रहा है?
जनरल सुब्रमणि ने कहा कि युद्ध और शांति के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है। भारत लगातार प्रतिस्पर्धा और टकराव की स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधी देश अब छिपे हुए तरीकों से भारत के खिलाफ कॉग्निटिव वॉरफेयर यानी लोगों की सोच और धारणा को प्रभावित करने वाला युद्ध भी कर रहे हैं। ऐसे में चुनौती सिर्फ सीमा पर लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि साइबर हमले, सूचना और मानसिक प्रभाव जैसे क्षेत्र भी इसका हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी-डोमेन ऑपरेशन के लिए भारत को किन तैयारियों की जरूरत है?
सीडीएस ने कहा कि ऐसे अभियानों के लिए एकीकृत कमांड और कंट्रोल सिस्टम बेहद जरूरी है। सेना के अलग-अलग अंगों के बीच बेहतर तालमेल और सूचनाओं का तेजी से आदान-प्रदान होना चाहिए। सैन्य अंतरिक्ष ढांचे का एकीकरण और प्रभावी संचार व्यवस्था भी इसकी अहम जरूरत है। उन्होंने साइबर सुरक्षा को भी मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का अभिन्न हिस्सा बताया। उनका कहना है कि भारत को अपनी सैन्य तैयारी के लिए खुद का मॉडल विकसित करना चाहिए, न कि किसी दूसरे देश के तय किए गए मॉडल की नकल करनी चाहिए।


ऑपरेशन सिंदूर से क्या सीख मिली और तकनीकी बढ़त कितनी टिकाऊ है?
जनरल सुब्रमणि ने ऑपरेशन सिंदूर को एकीकरण, संयुक्त सैन्य कार्रवाई और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के मामले में मिली बढ़त हमेशा के लिए नहीं रहती। तकनीकी श्रेष्ठता अस्थायी होती है और उसे बनाए रखने के लिए लगातार सुधार और नई तकनीक अपनाने की जरूरत होती है। उनके मुताबिक, बदलते युद्ध के माहौल में भारत को सैन्य क्षमताओं, तकनीक, संचार और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को लगातार मजबूत करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed