CDS: 'रूस का महत्व कम होगा, चीन मुखर होकर उभरेगा', सीडीएस चौहान ने भविष्य की भू-राजनीति को लेकर कही बड़ी बात
सीडीएस ने कहा कि वैगनर ग्रुप की बगावत ने रूस की अंदरूनी कमजोरी को उजागर कर दिया है और इससे पता भी चलता है कि भविष्य में रूस से संबंधित क्या हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या बोले सीडीएस अनिल चौहान
सीडीएस ने कहा कि सैन्य बल भी इन बदलावों को लेकर सचेत हैं और वह भी इन्हें अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तक वायुसेना की बात है उन्होंने नेटवर्क केंद्रित युद्धकला में बेहतरी हासिल की है। वहीं नौसेना में भी मिशन आधारित तैनाती हो रही है। भू-राजनीति पर बात करते हुए सीडीएस ने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक भू-राजनीति में रूस की अहमियत कम होगी, भले ही वह एक बड़ी परमाणु शक्ति है। वैगनर ग्रुप की बगावत ने रूस की अंदरूनी कमजोरी को उजागर कर दिया है और इससे पता भी चलता है कि भविष्य में रूस से संबंधित क्या हो सकता है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Chief of Defence Staff Gen Anil Chauhan says, "We will see a more assertive China in the times to come. Of course, then there will be a convergence of interest between the Russians and the Chinese and some other countries North Korea and Iran may… pic.twitter.com/uj6hBFOZ4F
— ANI (@ANI) October 14, 2023
ये देश आ सकते हैं चीन के साथ
चीन को लेकर सीडीएस ने कहा कि आने वाले समय में चीन और ज्यादा मुखर होकर उभरेगा। बेशक रूस और चीन के साझा हित होंगे और कुछ अन्य देश भी इनके साथ आ सकते हैं। इनमें उत्तर कोरिया और ईरान का नाम शामिल है। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध को चलते हुए लंबा वक्त बीत गया है और इसके चलते पश्चिमी देशों ने रूस पर भारी आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसका असर रूस की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। साथ ही बीते दिनों रूस के वैगनर ग्रुप ने वहां की सेना के खिलाफ ही बगावत कर दी थी। इस दौरान वैगनर ग्रुप के सैनिक राजधानी मॉस्को के नजदीक तक पहुंच गए थे। हालांकि बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति की मध्यस्थता से वैगनर ग्रुप ने बगावत का इरादा त्याग दिया था, लेकिन इस बगावत ने पुतिन की रूस पर ढीली पड़ती पकड़ को भी उजागर कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.