{"_id":"6435f39a583215722f05b7d3","slug":"cds-anil-chauhan-says-fear-of-war-in-space-need-for-dual-use-platform-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDS : सीडीएस बोले- अंतरिक्ष में युद्ध की आशंका, दोहरे उपयोग वाले प्लेटफॉर्म की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CDS : सीडीएस बोले- अंतरिक्ष में युद्ध की आशंका, दोहरे उपयोग वाले प्लेटफॉर्म की जरूरत
Wed, 12 Apr 2023 05:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:26 AM IST
सार
जनरल अनिल चौहान ने कहा, अंतरिक्ष एक ऐसा क्षेत्र है, जो भूमि, समुद्र, वायु और यहां तक कि साइबर सहित अन्य क्षेत्रों की क्षमताओं को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान
- फोटो : ANI
विस्तार
अंतरिक्ष के सैन्यीकरण की होड़ को उजागर करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को अत्याधुनिक तकनीक को शामिल करने पर ध्यान देने के साथ दोहरे उपयोग वाले प्लेटफॉर्म विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौजूदा और भविष्य की चुनौतियां को देखते हुए भारत को अपने प्रयासों को और व्यापक करने की जरूरत है। जनरल ने कहा, अंतरिक्ष एक ऐसा क्षेत्र है, जो भूमि, समुद्र, वायु और यहां तक कि साइबर सहित अन्य क्षेत्रों की क्षमताओं को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन