फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CCTV footage of hyderabad Hotel aired lived where PM modi and Ivanka was had dinner 

PM और इवांका की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल की CCTV फुटेज चैनल्स पर हुई लाइव

Fri, 01 Dec 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of hyderabad Hotel aired lived where PM modi and Ivanka was had dinner 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की सुरक्षा के साथ हुई एक बड़ी चूक सामने आई है। लापरवाही तेलंगाना पुलिस की ओर से की गई, क्योंकि हैदराबाद के ताज पैलेस होटल की सीसीटीवी फुटेल को लाइव ब्रॉटकास्ट किर दिया गया। यहां पीएम मोदी और इवांका डिनर करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कुछ न्यूज चैनलों ने ये लाइव ब्रॉडकास्ट किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, राज्य में पीएम और इवांका की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन इस लापरवाही ने तेलंगाना पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। तेलगु न्यूज चैनलों की ओर से लाइव हुई फुटेज में देखा गया कि पीएम मोदी, सीएम के चंद्रशेखर राव और गर्वनर सोफे पर बैठकर बातें कर रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें: डायना के बाद इवांका का हुआ ऐसा 'भव्य' स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जांच में सामने आया कि ये चूक सिटी के कमिश्रर ऑफिस से हुई है, जो कि इसका कंट्रोल सेंटर था। साथ ही लाइव ब्रॉडकास्ट की इजाजत कुछ पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई थी।

इंवाका भारत में विश्व उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) में शामिल होने के लिए आई थीं। सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान इवांका ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम को संबोधित करते हुए कहा कि आपने चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में साबित कर दिया कि बदलाव मुमकिन है। आपके कठिन श्रम और उद्यमिता की बदौलत भारत के 13 करोड़ लोग गरीबी से उबर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed