{"_id":"6076036b8ebc3e590f3cf89c","slug":"cci-to-delhi-high-court-whatsapp-privacy-policy-probe-on-competition-aspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप की नई निजता नीति: सीसीआई ने कहा, सिर्फ प्रतिस्पर्धा पहलू की हो रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्हाट्सएप की नई निजता नीति: सीसीआई ने कहा, सिर्फ प्रतिस्पर्धा पहलू की हो रही जांच
Wed, 14 Apr 2021 02:17 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:17 AM IST
सार
- सीसीआई के वकील ने कोर्ट से कहा, नई नीति से यूजर्स का डाटा ज्यादा संग्रहित होगा
विज्ञापन
Whatsapp privacy policy
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि व्हाट्सएप की नई निजता नीति से इसके यूजर्स के डाटा का अत्यधिक संग्रह होगा। इससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स जोड़ने के उद्देश्य से लक्षित विज्ञापन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो यूजर का पीछा करने जैसा होगा।
विज्ञापन
यह एक तरह से बाजार में अपने दबदबे का दुरुपयोग करना है। दरअसल, सीसीआई ने व्हाट्सएप की नई निजता नीति की जांच का आदेश दिया है। अपनी जांच को सही ठहराते हुए सीसीआई ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
जस्टिस नवीन चावला के समक्ष सीसीआई की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अमन लेखी ने कहा, इस मामले में प्रतिस्पर्धा के पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। प्रतिस्पर्धा नियामक व्यक्तिगत निजता के उल्लंघन के मामले को नहीं देख रहा। निजता से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले में अधिकार क्षेत्र की गलती का सवाल ही नहीं है। लिहाजा सीसीआई के 24 मार्च के फैसले को चुनौती देने वाली व्हाट्सएप और फेसबुक की याचिकाएं गलत और झूठी अवधारणा पर आधारित हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखा है। लेखी ने कोर्ट को बताया कि व्हॉट्सएप द्वारा डाटा का संग्रहण और उसे फेसबुक से साझा करना प्रतिस्पर्धा के खिलाफ है या नहीं, यह सिर्फ जांच के बाद ही तय हो सकेगा।