फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE will conduct a competition for students to teach them about India

सीबीएससी की प्रतियोगिता से देश की धरोहरों के बारे में जानेंगे छात्र

Tue, 19 Jul 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
CBSE will conduct a competition for students to teach them about India
भारत के धरोहर

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली छात्रों को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ेगा। इसके लिए स्कूलों में हेरीटेज क्विज का आयोजन किया जाएगा। क्विज का आयोजन तीन चरणों में होगा। अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर की क्विज दिसंबर माह में करायी जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया है।

विज्ञापन


हेरीटेज से परिचित कराने के क्रम में सीबीएसई ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों को अपनी धरोहरों को बचाने के लिए जागरूक करने के साथ प्रेरित करें। इसके लिए स्कूल स्तर पर कार्यक्रम कराने के साथ उनके बीच क्विज, गेम, हेरीटेज वाक, वर्कशाप आदि का आयोजन किया जाए। 
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से बच्चों को अपनी लोक कला एवं संस्कृति के साथ आदिवासी संस्कृति से भी परिचित कराया जाएगा। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर और वाइल्ड लाइफ के बारे में परिचित कराने का निर्णय लिया गया है। सीबीएसई की सहायक निदेशक रिसर्च, ट्रेनिंग एंड इनोवेशन सुगंध शर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि स्कूलों के पर आयोजित होने वाले क्विज में 25 फीसदी प्रश्न सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहरों पर आधारित होंगे, जो देश के पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में बच्चों को परिचित कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त तक कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

CBSE will conduct a competition for students to teach them about India
लाल किला - फोटो : PTI

सीबीएसई की ओर से होने वाले हेरीटेज इंडिया क्विज 2016 को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें पहले चरण में सिटी चैप्टर अक्तूबर से नवंबर के मध्य तक आयोजित होगा। रीजनल चैप्टर नवंबर के मध्य से दिसंबर के पहले सप्ताह तक होगा जबकि तीसरा चरण सेमीफाइनल एवं फाइनल का होगा, यह राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर के मध्य में होगा। प्रतियोगिता में 30 प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी, इसके लिए 25 मिनट का समय तय किया गया है।

सीबीएसई की ओर से होने वाले क्विज में शामिल होने के लिए स्कूल वालों को ऑनलाइन नामांकन 15 अगस्त तक कराना होगा। इसके लिए स्कूल वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के प्रिंट आउट को ए-4 साइज के पेपर पर निकालकर 600 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ भेजें।

बोर्ड की ओर से प्रतियोगिता में नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। क्विज के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्कूल वाले सीबीएसई की डिप्टी डाइरेक्टर डॉ. प्रज्ञा वर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed