{"_id":"592775ab4f1c1b7e4e535e68","slug":"cbse-s-12th-result-will-not-be-delayed-javadekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE के 12वीं के रिजल्ट में नहीं होगी देरी : जावड़ेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CBSE के 12वीं के रिजल्ट में नहीं होगी देरी : जावड़ेकर
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 26 May 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में किसी तरह की देरी नहीं होगी। इस संबंध में सीबीएसई जल्द ही सूचना जारी करेगा। मॉडरेशन पॉलिसी पर अदालती फैसले को देखते हुए छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस मामले में सभी के साथ न्याय होगा। ये बातें बृहस्पतिवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही।
विज्ञापन
रिजल्ट को लेकर ऊहापोह के बीच जावड़ेकर ने छात्रों के नाम संदेश में कहा कि विद्यार्थियों का किसी भी तरह से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि मॉडरेशन पॉलिसी पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीएसई के सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी संबंधी चर्चा से घबराए छात्रों और उनके अभिभावकों ने ट्विटर पर जावड़ेकर से कई सवाल पूछे थे।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने सभी को आश्वस्त रहने को कहा है। उधर, सूत्रों का कहना है कि सीबीएसई का रिजल्ट तैयार हो चुका है और उसे इस माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन