फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE released circular for schools, all payment will online on 1 jan

कैशलेस होंगे CBSE के स्कूल, एक जनवरी से सभी ट्रांजेक्शन ऑनलाइन

Tue, 13 Dec 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE released circular for schools, all payment will online on 1 jan

प्रधानमंत्री मोदी की कैशलेस इकोनॉमी की अपील का असर अब सीबीएसई पर भी होता दिखाई दे रहा है, यही कारण है कि सीबीएसई ने अब एक जनवरी से अपनी पूरी व्यवस्‍था कैशलेश करने का निर्णय ले लिया है। 

विज्ञापन


ऐसे में आप अगर एक जनवरी को सीबीएसई स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चे की फीस जमा करने जाएं तो डेबिट कार्ड या ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन का विकल्‍प तैयार रखें। सीबीएसई के सचिव जोसेफ इमेनुअल की ओर से सभी स्कूलों को जारी सर्कुलर के अनुसार एक जनवरी 2017 से सभी फीस ऑनलाइन और कैशलेस तरीके से जमा की जाएंगी। 
विज्ञापन


यही नहीं शिक्षकों और अन्य स्टाफ की सेलरी भी अब सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए सीबीएसई की ओर से ई पेमेंट की व्यवस्‍था की गई है, जिसके तहत एग्जाम फीस, एफिलिएशन और अन्य वित्तीय लेनदेन सभी ऑनलाइन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों के सारे लेनदेन होंगे ऑनलाइन

CBSE released circular for schools, all payment will online on 1 jan

बोर्ड को उम्‍मीद है इस व्यवस्‍था के बाद स्कूलों पर नकदी के लेनदेन का बोझ कम होगा। सर्कुलर के अनुसार एक जनवरी के बाद स्कूल अपने सभी पेमेंट ऑनलाइन करेंगे। यहां तक की काम करने वाले मजदूरों, संविदा कर्मियों और सामान की खरीद फरोख्त सभी लेनदेन ऑनलाइन ही करने होंगे। 

बोर्ड चाहता है कि स्कूलों की ओर से इस संबंध में अभिभावकों को भी विश्वास में लिया जाए। इसके लिए पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित कर उन्हें इस बात की जानकारी दी जाए। 

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि स्कूलों को अपने यहां पढ़ने वाले सीनियर स्टूडेंट्स को कैशलेश इकॉनोमी के लाभ बताने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वह अपने पडोसियों और घरवालों को इससे होने वाले फायदों की जानकारी दे सकें। 

इसके लिए स्कूलों को अपने यहां इससे संबंधित वर्कशॉप, सेमिनार, कंपटीशन और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। जिससे छात्रों के अभिभावक भी ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन के प्रति जागरूक हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed