कैशलेस होंगे CBSE के स्कूल, एक जनवरी से सभी ट्रांजेक्शन ऑनलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी की कैशलेस इकोनॉमी की अपील का असर अब सीबीएसई पर भी होता दिखाई दे रहा है, यही कारण है कि सीबीएसई ने अब एक जनवरी से अपनी पूरी व्यवस्था कैशलेश करने का निर्णय ले लिया है।
ऐसे में आप अगर एक जनवरी को सीबीएसई स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चे की फीस जमा करने जाएं तो डेबिट कार्ड या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विकल्प तैयार रखें। सीबीएसई के सचिव जोसेफ इमेनुअल की ओर से सभी स्कूलों को जारी सर्कुलर के अनुसार एक जनवरी 2017 से सभी फीस ऑनलाइन और कैशलेस तरीके से जमा की जाएंगी।
यही नहीं शिक्षकों और अन्य स्टाफ की सेलरी भी अब सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए सीबीएसई की ओर से ई पेमेंट की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत एग्जाम फीस, एफिलिएशन और अन्य वित्तीय लेनदेन सभी ऑनलाइन किए जाएंगे।
सीबीएसई स्कूलों के सारे लेनदेन होंगे ऑनलाइन
बोर्ड को उम्मीद है इस व्यवस्था के बाद स्कूलों पर नकदी के लेनदेन का बोझ कम होगा। सर्कुलर के अनुसार एक जनवरी के बाद स्कूल अपने सभी पेमेंट ऑनलाइन करेंगे। यहां तक की काम करने वाले मजदूरों, संविदा कर्मियों और सामान की खरीद फरोख्त सभी लेनदेन ऑनलाइन ही करने होंगे।
बोर्ड चाहता है कि स्कूलों की ओर से इस संबंध में अभिभावकों को भी विश्वास में लिया जाए। इसके लिए पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित कर उन्हें इस बात की जानकारी दी जाए।
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि स्कूलों को अपने यहां पढ़ने वाले सीनियर स्टूडेंट्स को कैशलेश इकॉनोमी के लाभ बताने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वह अपने पडोसियों और घरवालों को इससे होने वाले फायदों की जानकारी दे सकें।
इसके लिए स्कूलों को अपने यहां इससे संबंधित वर्कशॉप, सेमिनार, कंपटीशन और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। जिससे छात्रों के अभिभावक भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के प्रति जागरूक हो सकें।