फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE issues guidelines for schools

अब सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में वक्त पर पूरा होगा कोर्स, समय से होगी परीक्षा

Fri, 22 Jul 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
CBSE issues guidelines for schools
CBSE

स्कूलों में समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पहली बार एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मिलकर स्कूलों में वर्षभर पढ़ाए जाने वाले कोर्स को तय करने के साथ समय-समय पर होने वाली परीक्षाओं की कार्ययोजना तय करेंगे।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर में अप्रैल से मार्च तक चलने वाले शैक्षिक सत्र के लिए कोर्स तय कर दिया है। बोर्ड के इस कदम से पढ़ाई एवं परीक्षा निर्धारित समय पर पूरी कराई जा सकेगी। कैलेंडर के बारे में शिक्षकों का कहना है कि कहने को तो यह कैलेंडर है परंतु वास्तव में यह शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की एडिशनल डायरेक्टर रिसर्च एवं इनोवेशन सुगंध शर्मा के अनुसार यह कैलेंडर स्कूल एवं शिक्षकों को पूरी तरह से गाइड करेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने कैलेंडर के जरिए पूरे वर्ष स्कूलों में होने वाले प्रोग्राम, प्रोजेक्ट एवं इवेंट के बारे में निश्चित कार्ययोजना तय करने के साथ स्कूलों में एक साथ समान कोर्स पढ़ाए जाने के साथ परीक्षाएं, असेसमेंट वर्क एवं ऐक्टविटी कराए जाने के बारे में समयबद्ध योजना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में पूरे वर्ष मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में एक साथ जानकारी मिल जाने के कारण विद्यालय उनके लिए कार्यक्रम तय कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर विद्यालयों में होने वाले पाठ्यक्रम आधारित कार्यक्रमों को समय से पूरा करने का सख्त निर्देश है। इससे पहले बोर्ड से जुड़े स्कूल अपनी मर्जी से प्रोजेक्ट, प्रोग्राम, इवेंट के लिए अपनी सुविधानुसार कार्यक्रम तय करते थे, अब इसे समय से पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed