फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE files police complaint regarding video on social media falsely claiming paper leak

सोशल मीडिया पर वायरल हुए पेपर लीक के फर्जी वीडियो पर सीबीएसई ने फिर दर्ज कराई शिकायत

Fri, 08 Mar 2019 06:25 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 08 Mar 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
CBSE files police complaint regarding video on social media falsely claiming paper leak

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत पेपर लीक को लेकर चल रही फर्जी समाचार पर है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


सीबीएसई ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से पेपर लीक के फर्जी समाचार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड को वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो मिले हैं जो विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र उनके पास होने का फर्जी दावा कर रहे हैं। सीबीएसई ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'सीबीएसई चाहता है कि जनता भी बोर्ड के साथ सहयोग करे और ऐसे फर्जी व अप्रमाणित समाचारों पर भरोसा न करके परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने में सहायता करे।' उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के बेहतर तरीके से आयोजित करवाने के लिए बोर्ड ने कुछ सुरक्षात्मक पहल की हैं। इसके साथ ही भ्रम और घबराहट से बचने के लिए बच्चों और अभिभावकों के लिए कई परामर्श भी जारी किए गए हैं। 


बता दें कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुई थीं जो तीन अप्रैल को समाप्त होनी हैं। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी को शुरू हुई थीं जो 29 मार्च को समाप्त होनी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed