फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE Class 10th result 2018: four students share the top spot, 86.7 percent students pass

CBSE 10th के रिजल्ट में 86.7 फीसदी स्टूडेंट हुए पास, ये हैं ऑल इंडिया टॉपर

Tue, 29 May 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
CBSE Class 10th result 2018: four students share the top spot, 86.7 percent students pass
श्रीलक्ष्मी जी, नंदिनी गर्ग प्रखर मित्तल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल की परीक्षा में 86.7 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें लड़कियों का प्रतिशत 88.67 फीसदी रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 85.32 फीसदी रहा। बोर्ड ने परीक्षा के टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इस बार के टॉपर में एक- दो नहीं बल्कि चार विद्यार्थियों ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर बाजी मारी है। इन सभी ने 500 सौ में 499 अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन


इन चार स्टूडेंट ने किया टॉपर्स :

1-  प्रखर मित्तल - डीपीएस गुड़गांव
2-  रिमझिम अग्रवाल - आरपी पब्लिक स्कूल, बिजनौर
3-  नंदिनी गर्ग - स्कोटिश इन स्कूल , शामली
4 - श्रीलक्ष्मी जी. - भवन्स विद्यालय, कोच्चि

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट -
छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की स्थापना 3 नवंबर 1962 को हुई थी। इसका मुख्यालय प्रीत विहार, नई दिल्ली में स्थित है। इसके प्राथमिक कार्यो में शैक्षिक कार्यक्रम तैयार करना और विशेष रूप से कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed