{"_id":"5a8642ec4f1c1b4e588b8ddd","slug":"cbi-will-probes-why-pnb-complaint-in-installment","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB फ्रॉड: बैंक ने किस्तों में क्यों की शिकायत, सीबीआई करेगी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB फ्रॉड: बैंक ने किस्तों में क्यों की शिकायत, सीबीआई करेगी जांच
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को यह सवाल परेशान कर रहा है कि बैंक ने वित्तीय अनियमितता की पूरी जानकारी एक बार में न देकर किस्तों में क्यों दी। एजेंसी के अनुसार मामले में इस एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीबीआई की एफआईआर के अनुसार बैंक को 16 जनवरी, 2018 को नीरव मोदी की कंपनियों पर शक हुआ था। उस दिन नीरव की तीन कंपनियां-डायमंड आर अस,सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स-आयात दस्तावेज के साथ लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग जारी कराने पहुंची थी ताकि विदेशी सप्लायरों को भुगतान किया जा सके। बहरहाल, मामले को देख रहे बैंक अधिकारी को इस संबंध में बैंक के सिस्टम में कोई पुरानी एंट्री नहीं मिली।
विज्ञापन
इसका पता चलने के बाद 29 जनवरी को बैंक ने सीबीआई में घोटाले की शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर एजेंसी ने 31 जनवरी को एफआईआर दर्ज की और मुंबई और सूरत में 20 ठिकानों पर छापे मारे। नीरव और तीन भगोड़े आरोपियों के खिलाफ 4 फरवरी को लुक आउट सर्कुलर जारी किया।
विज्ञापन
छापे की कार्रवाई में नीरव के आवास समेत आरोपियों के अन्य ठिकानों से सीबीआई को आयात बिलों से संबंधित 95 अहम दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जब्त कंप्यूटरों की मिरर इमेंजिंग का काम पूरा हो चुका है।
सीबीआई इस मामले की जांच कर ही रही थी कि पीएनबी ने एक पखवाड़े बाद दो और शिकायतें दर्ज करवाईं, जिसके अनुसार बैंक में घोटाले की रकम बढ़कर 114 अरब रुपये पहुंच चुकी थी। सीबीआई को इस बात की हैरानी है कि बैंक ने एक बार में शिकायत क्यों नहीं की। बहरहाल, जांच एजेंसी ताजा शिकायतों का विश्लेषण करने के बाद यह तय करेगी कि नई एफआईआर दर्ज की जाए या पहले से दर्ज एफआईआर का दायरा बढ़ाया जाए।