फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI will probes why PNB complaint in installment

PNB फ्रॉड: बैंक ने किस्तों में क्यों की शिकायत, सीबीआई करेगी जांच

Fri, 16 Feb 2018 12:20 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Feb 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
CBI will probes why PNB complaint in installment

पीएनबी घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को यह सवाल परेशान कर रहा है कि बैंक ने वित्तीय अनियमितता की पूरी जानकारी एक बार में न देकर किस्तों में क्यों दी। एजेंसी के अनुसार मामले में इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर के अनुसार बैंक को 16 जनवरी, 2018 को नीरव मोदी की कंपनियों पर शक हुआ था। उस दिन नीरव की तीन कंपनियां-डायमंड आर अस,सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स-आयात दस्तावेज के साथ लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग जारी कराने पहुंची थी ताकि विदेशी सप्लायरों को भुगतान किया जा सके। बहरहाल, मामले को देख रहे बैंक अधिकारी को इस संबंध में बैंक के सिस्टम में कोई पुरानी एंट्री नहीं मिली।
विज्ञापन


इसका पता चलने के बाद 29 जनवरी को बैंक ने सीबीआई में घोटाले की शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर एजेंसी ने 31 जनवरी को एफआईआर दर्ज की और मुंबई और सूरत में 20 ठिकानों पर छापे मारे। नीरव और तीन भगोड़े आरोपियों के खिलाफ 4 फरवरी को लुक आउट सर्कुलर जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे की कार्रवाई में नीरव के आवास समेत आरोपियों के अन्य ठिकानों से सीबीआई को आयात बिलों से संबंधित 95 अहम दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जब्त कंप्यूटरों की मिरर इमेंजिंग का काम पूरा हो चुका है। 


सीबीआई इस मामले की जांच कर ही रही थी कि पीएनबी ने एक पखवाड़े बाद दो और शिकायतें दर्ज करवाईं, जिसके अनुसार बैंक में घोटाले की रकम बढ़कर 114 अरब रुपये पहुंच चुकी थी। सीबीआई को इस बात की हैरानी है कि बैंक ने एक बार में शिकायत क्यों नहीं की। बहरहाल, जांच एजेंसी ताजा शिकायतों का विश्लेषण करने के बाद यह तय करेगी कि नई एफआईआर दर्ज की जाए या पहले से दर्ज एफआईआर का दायरा बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed