फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI to start probe of deoria shelter home case

सीबीआई जल्द शुरू करेगी देवरिया शेल्टर होम कांड की जांच, एसआईटी-एसटीएफ की मदद से जुटाए कई साक्ष्य

Fri, 10 Aug 2018 05:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 10 Aug 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
CBI to start probe of deoria shelter home case
cbi

देवरिया के महिला संरक्षण गृह में बंद लड़कियों के यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना सहित अन्य आरोपों की जांच सीबीआई शनिवार से शुरू कर सकती है। एसआईटी और एसटीएफ की मदद से सीबीआई ने तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही केस दर्ज करके गहनता से छानबीन की जाएगी। इसके लिए लखनऊ से सीबीआई की विशेष टीम देवरिया भेजी जानी है। 

विज्ञापन


महिला संरक्षण गृह में गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को दी गई है। इससे गोरखपुर और देवरिया के अफसर खौफजदा हैं। सूत्रों का कहना है कि देवरिया की गिरिजा त्रिपाठी ने संस्था बनाकर तमाम गड़बड़ियां की हैं। गलत तरीके से सूडा, डूडा से फंड लेने का आरोप भी है। साथ ही बुजुर्ग महिलाओं के नाम पर पेंशन में फर्जीवाड़े का तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन


सीबीआई सभी मामलों की जांच करेगी, फिर चार्जशीट दाखिल कर आगे की कार्रवाई करेगी। सीबीआई जांच के आदेश से ही गोरखपुर मंडल और लखनऊ के तमाम अफसर, नेता सहमे हैं। गिरिजा की जड़ मजबूत करने वालों तक जांच की आंच पहुंचनी तय है। समाज कल्याण, डिप्टी रजिस्ट्रार चिट एंड फंड, महिला कल्याण और जिला प्रोबेशन अधिकारियों से पूछताछ भी संभव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की मदद से तलाशी जाएंगी लापता लड़कियां
देवरिया के नारी संरक्षण गृह से लापता लड़कियों की तलाशी में एसटीएफ गोरखपुर को भी लगाया गया है। जांच के लिखित आदेश जैसे ही मिलेंगे, वैसे ही टीम देवरिया जाएगी। तमाम साक्ष्य जुटाकर लापता लड़कियों की तलाश करेगी। मामले के पर्दाफाश के लिए एसटीएफ फोन कॉल डिटेल भी खंगालेगी।


देवरिया स्थित संरक्षण गृह और गोरखपुर वृद्धाश्रम के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन होगी ताकि मामले से जुड़ी हर कड़ी तलाशी जा सके। संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम तक पहुंचने वाली बड़ी-बड़ी गाड़ियों का राज भी एसटीएफ को तलाशना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed