{"_id":"5bd08b5ebdec22693d120e29","slug":"cbi-to-investigate-allegations-by-rakesh-asthana-and-alok-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा द्वारा लगाए आरोपों की सीबीआई करेगी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा द्वारा लगाए आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव के निर्देशन में जांच एजेंसी ने अपने निदेशक आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना द्वारा एक दूसरे पर लगाए आरोपों की जांच का निर्णय लिया है। इसके लिए नई जांच टीम गठित कर दी गई है।
पदभार संभालते ही नागेश्वर राव ने दर्जन भर सीबीआई अधिकारियों को इधर से उधर भेजने का आदेश जारी किया है। कुछ को तत्काल प्रभाव से दिल्ली में तैनाती दी है तो कुछ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनहित में मुख्यालय से स्थानांतरित कर दिया। स्थानांतरण पाने वालों में मनीष सिन्हा और अजय बस्सी प्रमुख हैं।
राकेश अस्थाना के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे अजय बस्सी और मनीष सिन्हा के स्थान पर नये अधिकारी नियुक्त हुए हैं। अब इस मामले की जांच सतीस डागर करेंगे। एसपी सतीश डागर ने ही डेरा सच्चा सौदा मामले की जांच की थी और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर डेरा सच्चा सौदा के गुरु गुरमीत सिंह राम रहीम सलाखों के पीछे पहुंचे।
विज्ञापन
सतीश डागर की टीम में पर्यवेक्षक अधिकारी तौर पर डीआईजी तरुण गाबा शामिल हुए हैं। गाबा को चंडीगढ़ से दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया है। उन्होंने ने व्यापमं घोटाले की जांच की। इस जांच के क्रम में संयुक्त निदेशक वी मुरुगेशन को भी शामिल किया गया है। वी. मुरुगेशन ने यूपीए सरकार के समय घोटाले के आरोपों की जांच की थी।
अभी आलोक वर्मा के खिलाफ राकेश अस्थाना द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने वाली टीम के सदस्यों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल वर्मा ने जिन अफसरों को राकेश अस्थाना के मामले की जांच के लिए लगाया था, उन सभी का स्थानांतरण किया जा चुका है। अजय बस्सी को जनहित में पोर्टब्लेअर भेजा गया है।