{"_id":"5953d5a64f1c1b37108b45d5","slug":"cbi-takes-over-rs-500-crore-cash-for-clicks-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 करोड़ के कैश-फॉर-क्लिक घोटाले की CBI जांच शुरू, शाहरुख-नवाजुद्दीन से हो सकती पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
500 करोड़ के कैश-फॉर-क्लिक घोटाले की CBI जांच शुरू, शाहरुख-नवाजुद्दीन से हो सकती पूछताछ
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
raees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने गाजियाबाद स्थित वेबवर्क ट्रेड लिंक्स द्वारा निवेशकों को लाखों का चूना लगाने से संबंधित 500 करोड़ रुपये के कथित कैश-फॉर-क्लिक घोटाले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में इसके पोर्टल एड्सबुक डॉट कॉम के लिए प्रचार करने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन
हालांकि सीबीआई और इससे पहले मामले की जांच कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों अभिनेताओं को एफआईआर में आरोपी के तहत नामित नहीं किया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक दोनों से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वेबवर्क ट्रेड लिंक्स के प्रमोटर अनुराग जैन और संदेश वर्मा ने कथित रूप से अपनी फर्जी कंपनी एड्सबुक डॉट कॉम के माध्यम से दो ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर अभिनेताओं का इस्तेमाल कर लोगों को ठगा।
विज्ञापन
यह शिकायत जो अब एफआईआर के रूप में दर्ज है, इसमें कहा गया है कि कंपनी ने 10 दिसंबर 2016 को नवाजुद्दीन और शाहरुख के साथ फर्जी कंपनी एड्सबुक मार्केटिंग प्राइवेट कंपनी खोली। दोनों सेलिब्रिटी से प्रभावित होकर लोगों ने इसमें भारी निवेश किया।
शिकायत में कहा गया है कि जैन और वर्मा ने अपनी वेबसाइट पर विज्ञापनों पर हर बार क्लिक करके आकर्षक भुगतान का लालच देकर लोगों से कथित तौर पर रुपये लिए। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, जैन और वर्मा ने क्लिक करके कमाने की योजना के लिए चार महीने में चार लाख से ज्यादा लोगों को सदस्यता दी। पुलिस ने कहा था कि ऐसा आरोप है कि उन्होंने करीब दो लाख लोगों से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा एकत्रित किए।