{"_id":"68fcfdcf17719f2a92079bb3","slug":"cbi-successfully-brings-back-wanted-fugitive-lakhwinder-kumar-in-collaboration-with-mea-and-mha-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: अमेरिका से भगोड़ा लखविंदर कुमार भारत लाया गया, सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: अमेरिका से भगोड़ा लखविंदर कुमार भारत लाया गया, सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर की कार्रवाई
Sat, 25 Oct 2025 10:11 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई।
- फोटो : अमर उजाला
भगोड़े अपराधी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गुर्गे लखविंदर कुमार को सीबीआई अमेरिका से भारत लेकर आई है।अधिकारियों के मुताबिक, लखविंदर कुमार के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने बताया कि लखविंदर कुमार हरियाणा पुलिस के कई मामलों में वांछित था। उस पर फिरौती, धमकी देने, गैरकानूनी हथियार रखने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप थे।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 26 अक्तूबर 2024 को इंटरपोल के जरिये लखविंदर कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाई गई थी। अमेरिका से निर्वासित किए जाने के बाद वह 25 अक्तूबर 2025 को भारत पहुंचा, जहां दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन