फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI sends second notice to Karti Chidambaram

पूर्व मंत्री चिदंबरम के बेटे कार्ती को सीबीआई ने भेजा एक और नोटिस

Wed, 19 Jul 2017 08:46 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Jul 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
CBI sends second notice to Karti Chidambaram
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने समन भेजा है। कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई कार्ति से 21 जुलाई को पूछताछ करना चाहती है।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इससे पहले उन्हें जून में भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन उस समय उन्होंने एजेंसी से पेश होने के लिए अधिक समय देने की मांग की थी। अब सीबीआई ने उनसे 21 जुलाई को पेश होने को कहा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जब उनके पिता वित्त मंत्री थे तब मॉरिशस से फंड इकट्ठा करने के लिए एक मीडिया समूह आईएनएक्स मीडिया को फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) द्वारा मंजूरी दिए जाने के संबंध में उनसे पूछताछ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई का आरोप है कि कार्ति द्वारा अप्रत्यक्ष तौर पर नियंत्रित एक कंपनी ने आईएनएक्स मीडिया से पैसे लिए, जिसे इंद्राणी और पीटर मुखर्जी चलाते हैं। वहीं इस एफआईआर के जवाब में पी चिदंबरम ने एक कड़ा बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बेटे को फंसाने के लिए सरकार, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
 

कार्ती चिदंबरम पर ये भी हैं आरोप 

1- ईडी ने इस साल 17 अप्रैल को वासन हेल्थकेयर और इसके प्रमोटर कार्ति और एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंस्लटिंग को 2307 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा घोटाले में नोटिस जारी किया। फेमा मामले में भी कंपनी, कार्ति और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ नोटिस जारी हुए हैं। एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंस्लटिंग को वासन हेल्थ केयर के शेयर विदेशी निवेशकों को बेचने के आरोप में नोटिस जारी किए गए। एडवांटेज चिदंबरम के रिश्तेदार की कंपनी है। 

2- पी. चिदंबरम पर एयरसेल-मैक्सिस डील को भी मंजूरी देने का आरोप है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते हुए एफआईपीबी ने एयरसेल-मैक्सिस डील को मंजूरी दी थी। इसके लिए ली गई रिश्वत की रकम पूरी तरह कार्ति चिदंबरम के विदेशी खाते में जमा की गई।  


इन कंपनियों के खिलाफ केस 
सीबीआई ने इस मामले में आईएनएक्स मीडिया और इसके निदेशकों इंद्राणी और पीटर मुखर्जी, कार्ति चिदंबरम और उनकी कंपनी चेस मैनेजमेंट सर्विस और पद्मा विश्वनाथन और उनकी कंपनी एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंस्लटिंग के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्ट तरीके अपनाने, लोकसेवकों को प्रभावित करने और आपराधिक  दुराचरण का आरोप लगाया है।

कार्ति के इन सौदों पर भी है सीबीआई की नजर
  •  2006 में एक कॉटन मिल के 845 लाख रुपये का सौदा 
  • अमेरिका के लावेयर स्थित एक कंपनी से मिले 5.46 लाख डॉलर पर 
  • अर्जेंटीना में खेती की जमीन खरीदने से जुड़े दस्तावेजों पर 
  • रेस के घोड़ों और पेंटिंग्स में निवेश पर 
  • डीएलएफ गुड़गांव और चेन्नई में फ्लैट खरीद पर ब्रिटेन में रेस्तराओं में निवेश पर 
  • अफगानिस्तान में एलपीजी आयात सौदे पर 
  •  ब्रिटेन की एक फर्म में 24 लाख डॉलर के निवेश प्रस्ताव पर 
  • दक्षिण अफ्रीका में वाइन एस्टेट खरीदने से जुड़े दस्तावेजों पर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed