फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI searches at 77 loacations in 14 states in connection of online child sexual abuse here is all you need to know

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस: छापेमारी के दौरान सीबीआई टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने की मारपीट

Wed, 17 Nov 2021 09:20 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 09:20 AM IST
सार

बाल यौन शोषण सामग्री को प्रसारित करने, सहेजने और देखने में शामिल लोगों के खिलाफ सीबीआई अपनी कार्रवाई के तहत 14 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
CBI searches at 77 loacations in 14 states in connection of online child sexual abuse here is all you need to know
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ऑनलाइन बाल शोषण सामग्री से संबंधित अपराधों को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश के 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने बताया कि ये कार्रवाई 14 नवंबर को 83 आरोपियों के खिलाफ दर्ज 23 अलग मामलों के संबंध में की है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अपनी इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न सोशल मीडया प्लेटफॉर्म या समूहों के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री को प्रसारित करने, सहेजने और देखने में कथित तौर पर शामिल रहने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सीबीआई टीम को घेरा
ओडिशा के ढेंकनाल में एक आरोपी से पूछताछ करने के दौरान कुछ महिलाओं और लाठी लिए युवकों ने पांच सदस्यीय सीबीआई टीम को घेर लिया। चूंकि सीबीआई ने इस अभियान के बारे में पहले से स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं दी थी इसलिए पुलिस को देर से टीम के फंसे होने की सूचना मिल पाई। बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसे भी घटनास्थल तक जाने देने में बाधाएं डाली गईं। बाद में पुलिस टीम सीबीआई अधिकारियों को वहां से निकालने में सफल रही। संबंधित आरोपी को सीबीआई अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 से अधिक अधिकारी शामिल हुए छापेमारी में
मंगलवार की सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 400 से अधिक सीबीआई अधिकारियों को आरोपियों के ठिकानों पर धावा बोलने के लिए तैयार रखा गया था। शीर्ष स्तर से छापे की अनुमति मिलते ही पूरे देश में एक साथ 77 जगहों पर इन अधिकारियों ने धावा बोला।

इन 14 राज्यों में छापेमारी को अंजाम दे रही है सीबीआई
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि यह छापेमारी आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में की जा रही है। छापेमारी का अभियान समन्वित तरीके से चलाया जा रहा है।

एजेंसी ने बताया कि आरोप लगाया गया था कि देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में कुछ लोग और गिरोह बाल यौन शोषण सामग्री देखने, उसे सहेजने और प्रसारित करने के काम में संलिप्त थे। ये लोग इस काम के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समूहों का इस्तेमाल कर रहे थे।

सबसे अधिक यूपी के शहर
उत्तर प्रदेश में कोंच जालौन, मऊ, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, आंध्र प्रदेश में तिरुपति और कनेकल, दिल्ली, गुजरात में जूनागढ़, भावनगर, जामनगर में आरोपियों के ठिकाने पर छापा पड़ा। इसके अलावा, पंजाब के संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और पटियाला, बिहार में पटना और सिवान, हरियाणा में यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, हिसार, ओडिशा में भद्रक, जाजापुर और ढेंकनाल, तमिलनाडु में तिरुवल्लुर, कोयंबटूर, नमक्कल, सलेम और तिरुवन्नामलाई, राजस्थान में अजमेर, जयपुर, झुंझनू और नागौर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, महाराष्ट्र में जलगांव, सलवाड और धुले, छत्तीसगढ़ में कोरबा और हिमाचल प्रदेश में सोलन में भी छापेमारी हुई है।

100 से अधिक देशों के नागरिकों की हो सकती है संलिप्तता
सीबीआई ने कहा कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि इसमें 100 देशों से अधिक के नागरिकों की संलिप्तता हो सकती है। सीबीआई अपनी सहयोगी एजेंसियों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक माध्यमों से समन्वय कर रही है। छापेमारी अभी जारी है और इसमें और मोड़ भी आ सकते हैं।


अभी तक की छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त किए हैं। यह पता चला है कि कुछ लोग बाल यौन शोषण सामग्री को बेचने के काम में भी संलिप्त थे। एजेंसी ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed