{"_id":"5a8a4e224f1c1b5e6e8b6165","slug":"cbi-sealed-punjab-national-bank-mumbai-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI ने पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच को किया सील, नीरव मोदी के CFO से पूछताछ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CBI ने पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच को किया सील, नीरव मोदी के CFO से पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
ब्रांच सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक पर शिकंजा कसते हुए मुंबई में एमसीबी ब्रेडी हाउस ब्रांच को सील कर दिया है। यह शाखा पीएनबी स्कैम से संबंधित है। आपको बता दें कि रविवार को नीरव मोदी के प्रमुख वित्त अधिकारी विपुल अंबानी मुंबई में सीबीआई के सामने उपस्थित हुए थे। सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
CBI sealed Punjab National Banks's MCB Brady House branch in Mumbai, from where transactions related to #PNBScam were carried out. #NiravModi pic.twitter.com/TChoIYlGW9
— ANI (@ANI) February 19, 2018विज्ञापन
पीएनबी के 11400 करोड़ रुपये घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को 11 राज्यों में 45 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। इस तरह अब तक छापेमारी में करीब 5700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। जांच एजेंसी ने पटना, लखनऊ समेत 45 जगहों की तलाशी ली थी।
विज्ञापन
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने बंगलूरू में 10, दिल्ली में सात, मुंबई और कोलकाता के पांच-पांच, हैदराबाद और चंडीगढ़ में चार-चार जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसके अलावा पटना, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई थी। अब तक इस मामले में 5700 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है।