फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI says Nirav Modi extradition process is underway, we are doing everything

नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, सीबीआई ने तेज किए प्रयास

Tue, 19 Mar 2019 06:13 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 19 Mar 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
CBI says Nirav Modi extradition process is underway, we are doing everything
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

सीबीआई सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि पीएनबी बैंक घोटाले में आरोपी नीरव मोदी को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित करके भारत लाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी लंदन में हो रहे घटनाक्रम पर नजर रख रही है और ब्रिटेन से प्रत्यर्पण का आग्रह करने के लिए सभी कानूनी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी आरोपी के प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया अपना समय लेती है और सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जांच अधिकारी इस मामले पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं। ईडी अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि धन शोधन के एक मामले में प्रत्यर्पण के एजेंसी के आग्रह पर लंदन की एक अदालत ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी नीरव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वारंट जारी करने की जानकारी मिली थी और नीरव को स्थानीय पुलिस द्वारा जल्द ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई और ईडी पीएनबी घोटाले के संबंध में नीरव, उसके मामा मेहुल चोकसी तथा अन्य के खिलाफ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इससे पहले नीरव मोदी खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। अधिकारियों ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था, जिस पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। इस बारे में जांच एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही उसकी औपचारिक गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद मोदी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां वह अपनी जमानत और प्रत्यर्पण के लिए कानूनी मदद ले सकेगा।

हाल ही में हीरा कारोबारी को बदले हुए हुलिये के साथ लंदन में देखा गया था। सीबीआई ने इंटरपोल और यूके  प्रशासन से भगोड़े कारोबारी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। एजेंसियां लंबे समय से नीरव मोदी का ब्रिटेन से प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में जुटी हैं। ब्रिटेन से पिछले साल जुलाई-अगस्त में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की आधिकारिक मांग की गई थी।

लंदन में जी रहा है शानो शौकत की जिंदगी 

हाल ही में खबर आई थी कि नीरव मोदी लंदन में शानो शौकत की जिंदगी जी रहा है। वेस्ट एंड इलाके के जिस अपार्टमेंट में वह रहता है उसकी कीमत 73 करोड़ रुपये के आसपास है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव ने अपने घर से कुछ दूरी पर ही हीरे का कारोबार शुरू किया है। मई 2018 में उसने नई कंपनी बनाई थी, जो घड़ी और गहनों का होलसेल और रिटेल कारोबार करने के लिए सूचीबद्ध है। 

1800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो चुकी है जब्त 

पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही आरोपी नीरव और उसका मामा मेहुल चोकसी भारत से फरार हो चुके थे। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथान कानून के तहत अब तक नीरव की 1873.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही नीरव और उसके परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed