फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CBI registers case against Sameer Wankhede in connection with corruption case related Aryan Khan cruise case

CBI: सीबीआई ने समीर वानखेड़े और चार अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला; 29 ठिकानों पर मारा छापा

Fri, 12 May 2023 08:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 12 May 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
CBI registers case against Sameer Wankhede in connection with corruption case related Aryan Khan cruise case
आर्यन खान और समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई  ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े ने दो साल पहले अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय समीर मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में अधिकारी थे। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने  उनके मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी भी की।  

विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह एफआईआर उनके खिलाफ कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में दर्ज की गई है। आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग बस्ट केस में गिरफ्तार किया गया था। एफआईआर में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के अलावा विश्व विजय सिंह, तत्कालीन अधीक्षक, NCB;  मुंबई जोनल यूनिट, NCB के तत्कालीन खुफिया अधिकारी आशीष रंजन; के. पी. गोसावी और सांविल डिसूजा और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर भी आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि इन सभी लोगों ने अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश रची थी  साथ ही कथित रूप से अभियुक्तों से रिश्वत के रूप में अनुचित लाभ प्राप्त किया। 
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस संबंध में आज मुंबई, दिल्ली, रांची, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी आदि में लगभग 29 स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, वस्तुएं और नकदी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आईआरएस अधिकारी वानखेड़े और अन्य ने आर्यन खान को ड्रग मामले में ना फंसाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। इतना ही नहीं, सीबीआई को जानकारी मिली कि अधिकारी और उसके साथी ने कथित तौर पर 50 लाख रुपये अग्रिम के तौर पर वसूले थे। 


बता दें कि एनसीबी ने ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में चार्जशीट दायर की थी। उसने बाद में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं, एनसीबी द्वारा गठित एक एसआईटी की रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली जांच में चूक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed