{"_id":"5a5d1b844f1c1b88268b49fe","slug":"cbi-registers-bank-accounts-of-ranjit-sinha-s-arrival","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत सिन्हा के घर आने वालों के बैंक खाते खंगालेगी सीबीआई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रंजीत सिन्हा के घर आने वालों के बैंक खाते खंगालेगी सीबीआई
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीबीआई के पूर्व बॉस रंजीत सिन्हा के खिलाफ जांच में महत्वपूर्ण प्रगति है। एसआईटी ने कहा कि सिन्हा के सरकारी आवास पर आने वालों के बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे। सिन्हा के खिलाफ पहली नजर में आरोप है कि उन्होंने कोयला घोटाले की जांच में जानबूझ कर गड़बड़ी की।
सीबीआई और ईडी द्वारा कोयला घोटाला मामले की जांच की निगरानी कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने जांच की सुस्त रफ्तार पर नाखुशी जताई थी। मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ ने कहा कि इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच बेहद धीमी है। सुप्रीम कोर्ट ने आर एस चीमा को विशेष अभियोजक नियुक्त कर कोयला घोटाले और उसके बाद सीबीआई के पूर्व निदेशक की जांच में हीलाहवाली से पीठ को अवगत कराने को कहा है।
पढ़ें- पूर्व CBI प्रमुख के खिलाफ स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करे एसआईटी: सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
चीमा ने इस मामले में एसआईटी अध्यक्ष और सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश कर कहा कि एसआईटी सिन्हा के सरकारी आवास पर नियमित आने वाली गाड़ियों का पता लगा रही है और आगंतुकों के बैंक खाते को भी खंगाले जाएंगे। शीर्ष अदालत ने चीमा को रंजीत सिन्हा की संलिप्तता की जांच में सीबीआई की मदद करने का निर्देश दिया था। चीमा ने कहा कि एसआईटी ने सिन्हा और उनके घर आने वाले आगंतुकों के खिलाफ अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है।