{"_id":"5a25a74b4f1c1b6a118b5e1f","slug":"sit-to-file-status-report-against-former-cbi-chief-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व CBI प्रमुख के खिलाफ स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करे एसआईटी: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व CBI प्रमुख के खिलाफ स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करे एसआईटी: सुप्रीम कोर्ट
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
रंजीत सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एसआईटी निदेशक को आदेश दिया कि वे कोयला घोटाले के मामले में पूर्व सीबीआई प्रमुख के खिलाफ स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। दरअसल कोयला घोटाले में पूर्व सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की थी।
विज्ञापन
तीन जजों के बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस एमबी लोकुर ने कहा कि इस संबंध में की गई जांच की स्टेटस रिपोर्ट एसआईटी चार हफ्तों के अंदर बंद लिफाफे में दाखिल करे।
विज्ञापन
इस बेंच में जस्टिस कुरियन जोसेफ और एके सिकरी भी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण की विनती पर बेंच ने यह आदेश दिया। भूषण ने कहा था कि एसआईटी को बनाए हुए कई महीने बीत गए हैं इसलिए उससे कहा जाए कि वह जांच की रिपोर्ट दाखिल करे।
विज्ञापन
पढ़ें- कोयला घोटाला: पूर्व CBI निदेशक रंजीत सिन्हा को नहीं मिली राहत, होगी CBI जांच